
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत बद से बदतर होती जा रही है। प्रदेश में शायद कोई भी सुरक्षित नहीं है। वह बीजेपी नेता भी सुरक्षित नहीं हैं जो बीजेपी की योगी सरकार का हर मोर्चे पर बचाव करते हुए नजर आ रहे हैं। राज्य में बदमाश कितने बेखौफ हो गए हैं। इसका ताजा उदाहरण उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में देखने को मिला है। फिरोजाबाद के नारखी में बेखौफ बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। नरखी में बाइक सवार बदमाशों ने बीजेपी नेता की उनकी दुकान के बाहर ही गोली मरकर हत्या कर दी है।
Published: undefined
हत्या के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है। फिरोजाबाद के एसएसपी सचिंद्र पटेल ने कहा, "तीन बाइक सवार लोगों ने उनकी दुकान के बाहर डीके गुप्ता पर गोलीबारी की। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरोंने उन्हें मृत घोषित कर दिया । तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है।"
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined