हालात

लॉकडाउन के बीच तमिलनाडु में कोरोना वायरस से पहली मौत, देश में मरीजों की संख्या 562 हुई

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मंत्री ने कहा कि यह मरीज काफी समय से बीमार था। वह मधुमेह और हाइपरटेंशन से पीड़ित था। इसके साथ ही राज्य में कोविड संक्रमित कुल 18 लोग हैं। इनमें से एक व्यक्ति को सफल इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश भर में लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस का कहर जारी है। तमिलनाडु में बुधवार को कोरोना वायरस के कारण पहली मौत की खबर है। इस महामारी के कारण मदुरई में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सी. विजयभाष्कर ने कहा कि कोविड-19 पाजिटिव मरीज की राजाजी अस्पताल में मौत हो गई।

स्वास्थ्य मंत्री मंत्री ने कहा कि यह मरीज काफी समय से बीमार था। वह मधुमेह और हाइपरटेंशन से पीड़ित था। इसके साथ ही राज्य में कोविड संक्रमित कुल 18 लोग हैं। इनमें से एक व्यक्ति को सफल इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, जबकि एक की मौत हो चुकी है। इस तरह राज्य में अभी कोविड पीड़ित 16 लोग हैं।

वहीं, देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 562 पहुंच गई है। देश भर में इस जानलेवा बीमारी से अब तक 11 लोग जान गंवा चुके हैं। यही वजह है कि पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है, ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके। ऐसे में जरूरत है कि आप लॉकडाउन का उल्लंघन न करें। घर में सुरक्षित रहें और कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में अपनी अहम भूमिका निभाएं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 25 Mar 2020, 10:00 AM IST

  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • ‘एक हजार मिसाइलें तैयार हैं...', ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके