
ओडिशा के गंजम जिले के भंजनगर ब्लॉक के अंतर्गत केसरी पटना गांव के पास बीती रात भीषण सडक हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक एक स्कूटर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई।
हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर व्यक्ति का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस अंतिम संस्कार के लिए उनके शव उनके परिजनों को सौपेंगे।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए