हालात

अंबाला में दर्दनाक सड़क हादसा! तीन बसों की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 10 से ज्यादा लोग घायल

ये हादसा करीब सुबह 3 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक एक बस डिवाइडर में चढ़ गई, जिसके चलते ये हादसा हुआ। हादसे का शिकार हुई तीनों बसें कटरा से दिल्‍ली जा रही थीं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हरियाणा के अंबाला में सोमवार तड़के चंडीगढ़-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निजी बस के खड़ी बस से टकरा जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, दो बसें हाईवे पर खड़ी थीं और एक अन्य बस जो दिल्ली की ओर जा रही थी, पीछे से खड़ी एक बस से जा टकराई।

Published: undefined

मरने वालों में चार पुरुष हैं। घायलों को यहां से करीब 60 किलोमीटर दूर अंबाला शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि ये हादसा करीब सुबह 3 बजे के आसपास हुआ। पुलिस अधिकारी के मुताबिक एक बस डिवाइडर में चढ़ गई, जिसके चलते ये हादसा घट गया। वहीं, तीनों बसें कटरा से दिल्‍ली जा रही थीं। वहीं, सबसे आगे चल रही बस के अचानक रुकते ही पीछे की दोनों बसें उससे टकरा गईं। तीनों ही बसें हाइवे के किनारे चल रही थीं, इसलिए बड़े एक्सीडेंट के बाद भी हाईवे पर ट्रैफिक लगातार जारी रहा। पुलिस ट्रैफिक हटाने में जुटी हुई है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • खेल की खबरें: 'आईसीसी को पाकिस्तान पर कार्रवाई करनी चाहिये' और टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप शेड्यूल की पुष्टि

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: CEC ज्ञानेश से मुलाकात के बाद CM ममता बनर्जी बोलीं- ऐसा अहंकारी और झूठा चुनाव आयुक्त कभी नहीं देखा

  • ,
  • सिनेजीवन: फायरिंग के वक्त घर पर मौजूद थे रोहित शेट्टी, सामने आई अहम जानकारी और 'विलेन पैदा नहीं होते...'

  • ,
  • राज्यसभा में कांग्रेस ने सरकार पर लगाया कथनी और करनी में अंतर का आरोप, पूछा- कौन सा वादा पूरा किया गया?

  • ,
  • राहुल गांधी ने संसद में डोकलाम पर कोट की पूर्व आर्मी चीफ की किताब, सत्ता पक्ष में खलबली! जानिए उस पन्ने में क्या है?