हालात

तेलंगाना में बाढ़ ने नई नवेली दुल्हन समेत 5 लोगों को डूबोया, पुलिस ने चार लोगों के शव बरामद किए

विकाराबाद में नवविवाहित जोड़ा रविवार शाम को मोमिनपेट से रावुलापल्ली गांव जा रहा था। क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण बाढ़ का पानी नाले से बह रहा था, लेकिन कार चालक ने कार को नाले में घुसा दिया, जिससे कार बाढ़ के पानी में फंस गई और उसमें सवार चार लोग बह गए।

फाइल फोटोः IANS
फाइल फोटोः IANS 

तेलंगाना में बाढ़ का कहर जारी है। रविवार को विकाराबाद और रंगारेड्डी जिलों में दो अलग-अलग घटनाओं में एक दुल्हन समेत पांच लोग बाढ़ में बह गए। बचावकर्मियों ने सोमवार को मारपल्ली मंडल के थिम्मापुर धारा से दुल्हन समेत तीन लोगों के शव बरामद कर लिए, जबकि चौथे की तलाश जारी है।

घटना विकाराबाद की है, जहां नवविवाहित जोड़े सहित छह लोगों को ले जा रही एक कार रविवार रात एक नाले को पार करते समय बाढ़ के पानी में फंस गई। स्थानीय लोगों ने दूल्हे नवाज रेड्डी और उसकी बहन राधम्मा को कार का दरवाजा खोलकर धारा में उतरने के बाद बचा लिया। पुलिस ने मछुआरों और गोताखोरों की मदद से तीन लोगों के शव निकाले। उनकी पहचान दुल्हन प्रवालिका, दूल्हे की बहन श्रुति और ड्राइवर रघुवेंद्र रेड्डी के रूप में हुई है। एक लड़के की तलाश की जा रही है, जो डूब गया था।

नवाज रेड्डी और प्रवालिका ने 26 अगस्त को शादी की थी। शादी के बाद यह जोड़ा रविवार को अपने रिश्तेदारों के साथ मोमिनपेट गया था। वे रविवार शाम रावुलापल्ली गांव के लिए निकले थे। क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण बाढ़ का पानी नाले से बह रहा था, लेकिन कार चालक ने पार करने की कोशिश में कार को नाले में घुसा दिया, जिससे कार बाढ़ के पानी में फंस गई और उसमें सवार चार लोग बह गए।

इसी तरह की एक घटना में रविवार रात रंगा रेड्डी जिले के शंकरपल्ली मंडल के कोठापल्ली नाले में बाढ़ के पानी में एक कार बह गई, जिसमें एक 70 वर्षीय व्यक्ति वेंकटैया की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग खुद को बचाने में सफल रहे। पुलिस ने सोमवार को वेंकटैया का शव बरामद किया। वह चार अन्य लोगों के साथ चेवेल्ला मंडल के कौंकुतला गांव में एक शादी में शामिल होने के बाद अपने गांव येंकथला लौट रहा था। कार नदी में फंसी तो उसमें सवार चार लोग वाहन से बाहर निकलने में सफल रहे और सुरक्षित बच गए। लेकिन, वेंकटैया कार समेत बह गए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों पर लाठीचार्ज मामले पर तुरंत सुनवाई से SC का इनकार

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, यूपी-बिहार, हिमाचल-उत्तराखंड समेत 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-भूस्खलन की चेतावनी

  • ,
  • CJP प्रदर्शन हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने अब तक 10 एफआईआर की दर्ज, कई वीडियो की भी हो रही है जांच

  • ,
  • डिटेंशन के बाद राहुल गांधी का वीडियो: बोले- मोदी छात्रों से मांगें माफी, शाह-प्रधान के इस्तीफे की मांग

  • ,
  • भारत को एक और झटका? ट्रंप ने जेनेरिक दवाओं पर 200% तक टैरिफ लगाने का किया ऐलान, जानें इंडिया पर क्या असर होगा