हालात

असम में बाढ़ का कहर! अब तक 60 लोगों की मौत, 6 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, कई इलाके पानी में डूबे

असम में बाढ़ से लगातार हालात बिगड़ रहे हैं। जलस्तर बढ़ने से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व में स्थित 233 वन शिविरों में से 26 फीसदी से ज्यादा जलमग्न हो गए हैं।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

असम में लोग बाढ़ से बेहाल हैं। राज्य के 19 जिलों में 6.44 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक 60 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रही बारिश  की वजह से ब्रह्मपुत्र नदी में जलस्तर बढ़ गया है। बाढ़ के पानी में नगांव, डिब्रूगढ़ समेत दर्जन भर जिले डूब गए हैं। घरों में घुटनों तक पानी भर गया है। एनडीआरएफ की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है।

भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर एसपी गोलाघाट ने आदेश जारी करते हुए कहा, "सभी यात्री वाहनों, निजी और वाणिज्यिक दोनों को, हर आधे घंटे में पुलिस और बल के कर्मचारियों द्वारा सख्ती से नियंत्रित गति से चलने की अनुमति दी जाएगी।  पायलट वाहन बागोरी सीमा और पनबारी में तैनात रहेंगे। वे नगांव पुलिस और वन कर्मचारियों के साथ समन्वय करेंगे।"

राज्य में बाढ़ से लगातार हालात बिगड़ रहे हैं। जलस्तर बढ़ने से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व में स्थित 233 वन शिविरों में से 26 फीसदी से ज्यादा जलमग्न हो गए हैं। भारत-चीन सीमा पर भी कई इलाकों से सड़क मार्ग का संपर्क कट गया है। ईटानगर में भारी बारिश की वजह से 2 से 6 जुलाई तक स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!