देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद बाढ़ का संकट और गहरा गया है। यमुना का जलस्तर अब 206.78 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से काफी अधिक है। पहाड़ी इलाकों में लगातार भारी बारिश और हथिनीकुंड और वजीराबाद बैराज से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी ने हालात और बिगाड़ दिए हैं।
Published: undefined
जैतपुर पार्ट-2, झरोड़ा कलां, मयूर विहार और यमुना बाजार जैसे निचले इलाकों में लोगों के घरों में पानी भर गया है। कई कॉलोनियां जलमग्न हो चुकी हैं, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोगों ने अपने घर खाली कर दिए हैं। प्रभावित लोग सरकार द्वारा बनाए गए राहत शिविरों में शरण ले रहे हैं। वहीं, जो लोग अभी भी फंसे हुए हैं, उन्हें प्रशासन और बचाव दल सुरक्षित बाहर निकाल रहे हैं।
Published: undefined
अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार सुबह 5 बजे पुराना रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 206.74 मीटर दर्ज किया गया था।
हथिनी कुंड बैराज से अब तक 1,70,728 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
वजीराबाद बैराज से 1,25,485 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
ओखला बैराज से 1,65,145 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
रात 9 बजे तक हथिनी कुंड से और 176,000 क्यूसेक पानी, जबकि वजीराबाद से 93,260 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। आमतौर पर इस पानी को दिल्ली तक पहुंचने में 48–50 घंटे लगते हैं। ऐसे में अगले 24–48 घंटे बेहद अहम बताए जा रहे हैं।
Published: undefined
दिल्ली सरकार और आपदा प्रबंधन टीम ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को नावों के जरिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। मयूर विहार और अन्य बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जहां लोगों को खाना, पानी और स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं।
झरोड़ा कलां क्षेत्र में मंगलवार की भारी बारिश के बाद कई लोग घुटनों तक पानी में फंस गए थे। दिल्ली पुलिस और बचाव दलों ने तुरंत कार्रवाई कर उन्हें सुरक्षित निकाला और नजदीकी सरकारी स्कूल में बनाए गए शिविर में पहुंचाया।
Published: undefined
लोहा पुल और पुराने रेलवे ब्रिज (ORB) क्षेत्र से ड्रोन द्वारा ली गई तस्वीरों में यमुना नदी उफान पर दिखाई दी। नदियों में बढ़ा जलस्तर राजधानी के कई इलाकों में खतरा बना हुआ है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined