मशहूर धावक फ्लाइंग सिख मिलखा सिंह का चंडीगढ़ में निधन, काफी दिनों से थे अस्पताल में भर्ती
फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर धावक मिलखा सिंह का निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे। हाल ही में उनकी पत्नी का भी देहांत हुआ था। मिलखा सिंह कोरोना पॉजिटिव हुए थे, जिस पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि वे कोरोना से उबर आए थे। लेकिन शुक्रवार रात उनका निधन हो गया।
By नवजीवन डेस्क
फोटोः सोशल मीडिया
फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर धावक मिलखा सिंह का निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे। हाल ही में उनकी पत्नी का भी देहांत हुआ था। मिलखा सिंह कोरोना पॉजिटिव हुए थे, जिस पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि वे कोरोना से उबर आए थे। लेकिन शुक्रवार रात उनका निधन हो गया।
मिलखा सिंह के परिवार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि सिर्फ 5 दिनों के अंतराल में मिलखा सिंह जी और उनकी पत्नी निर्मल जी का जाना बहुत बड़ी है। मिलखा सिंह के निधन पर चंडीगढ़ पीजीआई ने अधिकारिक बयान में कहा है कि मेडिकल टीम की तमाम कोशिशों के बावजूद मिलका सिंह को नहीं बचाया जा सका और रात 11.30 बजे उनका देहांत हो गया।
पीएम मोदी ने मिलखा सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा वे हमेशा करोड़ों लोगों के दिलों में रहेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिलखा सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि अभी कुछ दिन पहले ही उनसे बात हुई थी, और नहीं पता था कि यह उनसे आखिरी बातचीत होगी। उन्होंने कहा कि मिलखा सिंह जी एक अद्भुत खिलाड़ी थे और वे करोड़ों लोगों को हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।
अमित शाह ने जताया मिलखा सिंह के निधन पर शोक
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मिलखा सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि मिलखा सिंह जी ने भारतीय एथलेटिक्स में अमिट छाप छोड़ी है। राष्ट्र हमेशा उन्हें भारतीय खेलों के चमकते सितारे के रूप में याद करेगा।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए