हालात

कोहरे का हवाई यातायात पर असर दिल्ली समेत उत्तर-पूर्व भारत में उड़ानें प्रभावित, इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी

एयरलाइन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले फ्लाइट की लेटेस्ट स्टेटस जांच लें, क्योंकि मौसम के चलते उड़ान समय में बदलाव, देरी या रद्द होने की स्थिति बन सकती है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

घने कोहरे ने दिल्ली–एनसीआर समेत उत्तर और पूर्वी भारत में दृश्यता को बेहद कम कर दिया है। इसका सीधा असर हवाई सेवाओं पर पड़ रहा है। इसी बीच, देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने शुक्रवार को यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि कम दृश्यता के कारण कई उड़ानों के शेड्यूल प्रभावित हो सकते हैं।

एयरलाइन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले फ्लाइट की लेटेस्ट स्टेटस जांच लें, क्योंकि मौसम के चलते उड़ान समय में बदलाव, देरी या रद्द होने की स्थिति बन सकती है। एयरलाइंस ने कहा कि यात्री अपने उड़ान विवरण चेक करने के लिए दिए गए लिंक का उपयोग करें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखते हुए एयरपोर्ट पहुंचे, क्योंकि कोहरा सड़क यातायात को भी धीमा कर रहा है।

Published: undefined

एयरलाइन के अनुसार, जिन यात्रियों की फ्लाइट प्रभावित होगी, उन्हें उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल पर समय-समय पर अपडेट मिलते रहेंगे। यदि किसी यात्री की उड़ान मौसम के कारण विलंबित या प्रभावित होती है, तो ऐसी स्थिति में वे वैकल्पिक उड़ान विकल्प चुन सकते हैं या रिफंड क्लेम कर सकते हैं।

इंडिगो ने कहा कि हमारी टीम मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और दृश्यता में सुधार के साथ उड़ानों का सामान्य संचालन बहाल करने में जुटी है। एयरलाइन ने यात्रियों से समझदारी दिखाने व धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए मौसम संबंधी प्रतिबंधों का पालन जरूरी है।

Published: undefined

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इंडिगो ने लिखा, "दिल्ली और उत्तरी/पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अभी कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम है, जिससे फ्लाइट शेड्यूल पर असर पड़ रहा है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय दें, क्योंकि कम विजिबिलिटी के कारण सड़कों पर ट्रैफिक धीमा हो सकता है। जिन यात्रियों पर असर पड़ा है, उन्हें उनके रजिस्टर्ड कॉन्टैक्ट डिटेल्स पर समय पर अपडेट मिलेंगे। अगर आपकी फ्लाइट पर असर पड़ा है, तो आप आसानी से दूसरा ऑप्शन चुन सकते हैं या रिफंड क्लेम कर सकते हैं।"

इंडिगो ने आगे कहा कि हमारी टीमें लगातार हालात पर नजर रख रही हैं और विजिबिलिटी बेहतर होने पर ऑपरेशन्स को सामान्य करने के लिए लगातार काम कर रही हैं। हम आपकी समझ और धैर्य की सराहना करते हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • 'घूसखोर पंडत' पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- 'अभिव्यक्ति की आजादी किसी वर्ग को अपमानित करने का लाइसेंस नहीं'

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: कानपुर लैंबॉर्गिनी केस में आरोपी शिवम को जमानत, कोर्ट ने 20 हजार के मुचलके पर रिहा किया

  • ,
  • मध्य प्रदेश: बजट सत्र से पहले सियासी संग्राम, जीतू पटवारी की CM मोहन यादव को चिट्ठी, 3 मंत्रियों की बर्खास्तगी की मांग

  • ,
  • पाकिस्तान: जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान हो सकते हैं अंधे! आंख में रोशनी सिर्फ 15 फीसदी बची, वकील का दाव

  • ,
  • बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का आतंक जारी, 4 बलूच नागरिकों की हत्या का आरोप, टॉर्चर के बाद फेंकी गई लाशें