हालात

कोहरे ने रफ्तार पर लगाई ब्रेक, घने कोहरे के चलते करीब 6 घंटे तक की देरी से चल रहीं 20 ट्रेनें

कोहरे और धुंध के चलते इन ट्रेनों में सफर करने वाले लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार रेलवे यह कोशिश करता है कि ट्रेनों का समय बिल्कुल ठीक रहे लेकिन इस मौसम में कोहरे के सामने तकनीक भी बेसर दिखाई देती है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

घने कोहरे ने सड़क यातायात के साथ रेल मार्ग यातायात पर भी काफी असर डाला है जिसके चलते उत्तर रेलवे की करीब 20 ट्रेन देरी से चल रही हैं। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेनें एक घंटे से 6:30 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। दिल्ली क्षेत्र में 20 ट्रेन देरी से आ रही हैं।

कोहरे ने रोकी रफ्तार

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 12311 हावड़ा-कालका मेल (एक घंटा), 12801 पुरी-निज़ामुद्दीन पुरूषोत्तम एक्सप्रेस (छह घंटे), 15707 काटीहार-अमृतसर एक्सप्रेस (4.30 घंटे), 12553 सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस (1.30 घंटे), 12427 रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस (दो घंटे), 12417 प्रयागराज-नई दिल्ली एक्सप्रेस (1.15 घंटे), 12225 आज़मगढ़ - दिल्ली जंक्शन कैफियत एक्सप्रेस (पाँच घंटे), 12919 अम्बेडकरनगर- कटरा (पाँच घंटे), 14207 प्रतापगढ़ एमएलडीपी-दिल्ली (एक घंटे), 12557 मुजफ्फरपुर-आनंदविहार (डेढ़ घंटे), 12779 वास्को-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस (1.45 घंटे), वास्को-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस (2.15 घंटे), 12621 चेन्नई-नई दिल्ली (1.15 घंटे), 12723 हैदराबाद-नई दिल्ली (6.30 घंटे), 12155 भोपाल-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस (2.30 घंटे), 11841 खजराओ-कुरुक्षेत्र (2.45 घंटे), 12904 अमृतसर- मुंबई (दो घंटे), 12414 जम्मूतवी-अजमेर (1.15 घंटे), 15658 कामाख्या- दिल्ली मेल (3.45 घंटे) और 12447 मणिकाप्रु - निज़ामुद्दीन (दो घंटे) की देरी से चल रही हैं।

कोहरे और धुंध के चलते इन ट्रेनों में सफर करने वाले लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार रेलवे यह कोशिश करता है कि ट्रेनों का समय बिल्कुल ठीक रहे लेकिन इस मौसम में कोहरे के सामने तकनीक भी बेसर दिखाई देती है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • एक झटके में किनारे! BJP राज्यसभा लिस्ट से हरदीप पुरी और बीएल वर्मा की छुट्टी, नए चेहरों की एंट्री से हर कोई हैरान

  • ,
  • मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बीएसपी में फिर वापस लिया, संगठन की कमान सौंपते हुए बनाया राष्ट्रीय संयोजक

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: भारतीय शेयर बाजार ने लगातार 4 दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ा और रुपया भी हुआ मजबूत

  • ,
  • राहुल गांधी बोले- साबित हुआ कि ज्ञानेश कुमार ने फॉर्म-6 में अवैध बदलाव किया, इसमें शामिल हर किसी का हिसाब होगा