हालात

कोहरे ने रोकी रफ्तार! घने कोहरे के चलते रेलवे की 24 ट्रेनें लेट, 45 मिनट से लेकर 7 घंटे तक लेट, यात्री परेशान

कोहरे और धुंध के चलते इन ट्रेनों में सफर करने वाले लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार रेलवे यह कोशिश करता है कि ट्रेनों का समय बिल्कुल ठीक रहे, लेकिन इस मौसम में कोहरे के सामने तकनीक भी बेसर दिखाई देती है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

घने कोहरे ने सड़क यातायात के साथ रेल मार्ग यातायात पर भी काफी असर डाला है। नॉर्दर्न रेलवे की करीब 24 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इन ट्रेनों के देरी से चलने के कारण इनमें सफर कर रहे यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, कई ट्रेनें 45 मिनट से लेकर करीब 7 घंटे तक की देरी से यह ट्रेन है चल रही हैं। दिल्ली क्षेत्र में 24 ट्रेनें देरी से आ रही हैं। 20501 अगरतला-आनंदविहार राजधानी एक्सप्रेस 45 मिनट, 12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस - एक घंटे चालीस मिनट, 12309 राजेंद्रनगर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 3 घंटे, 12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक घंटा, 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 1 घंटा 45 मिनट, 22691 बेंगलुरु-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस एक घंटा, 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस साढ़े 6 गंटे, 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से चल रही हैं।

इसी तरह 12451 कानपुर-नई दिल्ली श्रमशक्ति एक्सप्रेस 2 घंटे 5 मिनट, 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 6 घंटे, 12553 सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस - 2 घंटे 5 मिनट, 12427 रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस 6 घंटे 30 मिनट, 12417 प्रयागराज-नई दिल्ली एक्सप्रेस 3 घंटे 30 मिनट, 12225 आज़मगढ़- दिल्ली जंक्शन कैफियत एक्सप्रेस 6 घंटे 45 मिनट, 12367 भागलपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस 2 घंटे 30 मिनट, 12393 राजेंद्रनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस 2 घंटे 5 मिनट की देरी से चल रही हैं।

कोहरे और धुंध के चलते इन ट्रेनों में सफर करने वाले लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार रेलवे यह कोशिश करता है कि ट्रेनों का समय बिल्कुल ठीक रहे, लेकिन इस मौसम में कोहरे के सामने तकनीक भी बेसर दिखाई देती है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव आज, हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

  • ,
  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!