हालात

यमुना एक्सप्रेस पर कोहरे का कहर, कई गाड़ियां आपस में टकराई, भीषण हादसे में कई लोग घायल

बताया जा रहा कि जिस समय यह हादसा हुआ, एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के कारण विजिबिल्टी बहुत कम थी। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसा हुआ है। लगभग 12 वाहन आपस में एक दूसरे से भिड़ गए।

बताया जा रहा कि जिस समय यह हादसा हुआ, एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के कारण विजिबिल्टी बहुत कम थी। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

घायलों को उपचार के लिए करीब के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी घायलों की जानकारी नहीं मिल सकी है। मामला जेवर कोतवाली क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार जेवर कोतवाली क्षेत्र के दयानतपुर गांव के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे के कारण एक कटेनर से पिक अप वाहन टकरा गया। इसके बाद पीछे आ रहे कई वाहन एक के बाद एक कर आपस में टकरा गए।

सूचना पाकर राहत एवं बचाव दल की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला एवं उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एक्सप्रेस-वे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया। जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश