हालात

सांसदों को अब संसद में नहीं मिलेगा सब्सिडी वाला खाना, बढ़ेंगी कीमतें, जानें क्या है कारण?

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बताया कि संसद की कैंटीन में सांसदों को भोजन पर दी जाने वाली सब्सिडी पर रोक लगा दी गई है। ओम बिरला ने सब्सिडी खत्‍म करने संबंधी पहलुओं के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

संसद भवन परिसर की कैंटीन में अब सांसदों को मिलने वाले सब्सिडी वाले खाने पर फिलहाल रोक लग गई है। यानी अब सांसदों को सब्सिडी वाला खाना नहीं मिलेगा। इस बात की जानकारी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ओम बिरला ने कहा कि संसद की कैंटीन में सांसदों को भोजन पर दी जाने वाली सब्सिडी पर रोक लगा दी गई है। ओम बिरला ने सब्सिडी खत्‍म करने संबंधी पहलुओं के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। हालांकि माना जा रहा है कि सब्सिडी समाप्त किये जाने से लोकसभा सचिवालय को सालाना 8 करोड़ रुपये की बचत हो सकेगी।

इसके साथ ही ओम बिरला ने संसद के बजट सत्र को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि ये सत्र 29 जनवरी से शुरू होगा। संसद सत्र के दौरान राज्‍यसभा की कार्यवाही सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। जबकि लोकसभा की कार्यवाही शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी। इस दौरान शून्यकाल और प्रश्नकाल का आयोजित किया जाएगा।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा क‍ि सांसदों के आवास के निकट भी उनके आरटी-पीसीआर कोविड-19 परीक्षण किए जाने के प्रबंध किए गए हैं। संसद परिसर में 27-28 जनवरी को आरटी-पीसीआर जांच की जाएगी। सांसदों के परिवार, कर्मचारियों की आरटी-पीसीआर जांच के भी प्रबंध किए गए हैं। केंद्र, राज्यों द्वारा निर्धारित की गई टीकाकरण अभियान नीति सांसदों पर भी लागू होगी। संसद सत्र के दौरान पूर्व निर्धारित एक घंटे के प्रश्नकाल की अनुमति रहेगी। उत्तर रेलवे के बजाय अब आईटीडीसी संसद की कैंटीनों का संचालन करेगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के कैंप में घुसा विस्फोटकों से भरा ट्रक, जोरदार धमाका, दर्जनों जवानों की मौत

  • ,
  • नॉर्वे की पत्रकार का वीजा रद्द होने पर कांग्रेस, TMC, एडिटर्स गिल्ड ने सरकार को घेरा, पूछा- सवालों से डर क्यों?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: महंगाई को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, 'जनता को राहत देने के बजाय बोझ बढ़ा रही मोदी सरकार

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल में पहाड़ी से एक बस के गहरी खाई में गिरी,14 लोगों की मौत, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा वॉशिंगटन

  • ,
  • पंजाब चुनाव: 'आप' ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सीएम मान बोले- काम करने वालों को मिला टिकट