हालात

बीजेपी के लिए 'नेशन फर्स्ट' नहीं, 'डोनेशन फर्स्ट' है... अखिलेश यादव ने राम मंदिर दान चोरी पर साधा निशाना

राम मंदिर और संविधान का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के आदर्श हैं, जबकि संविधान लोकतंत्र की मर्यादा का प्रतीक है। बीजेपी ने धर्म, संविधान, आस्था और श्रद्धा सभी के साथ विश्वासघात किया है।

बीजेपी के लिए 'नेशन फर्स्ट' नहीं, 'डोनेशन फर्स्ट' है... अखिलेश यादव ने राम मंदिर दान चोरी पर साधा निशाना
बीजेपी के लिए 'नेशन फर्स्ट' नहीं, 'डोनेशन फर्स्ट' है... अखिलेश यादव ने राम मंदिर दान चोरी पर साधा निशाना फोटोः सोशल मीडिया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने 53वें जन्मदिन पर बुधवार को अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े विवाद, पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संस्थाओं के दुरुपयोग को लेकर केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार को घेरा। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल के लिए 'नेशन फर्स्ट' नहीं, 'डोनेशन फर्स्ट' है।

इस दौरान उन्होंने पार्टी को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए 'पीडीए स्वाभिमान सहयोग' अभियान शुरू करने की घोषणा भी की। पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी जल्द ही क्यूआर कोड के माध्यम से 'पीडीए स्वाभिमान सहयोग' अभियान शुरू करेगी। इसके तहत समर्थकों से न्यूनतम 20 रुपए का सहयोग लिया जाएगा, जिससे संगठन को और मजबूत बनाया जा सके।

Published: undefined

अखिलेश यादव ने कहा, "बीजेपी की नजर नेशन पर नहीं, डोनेशन पर है। इनके लिए 'नेशन फर्स्ट' नहीं, 'डोनेशन फर्स्ट' है।" उन्होंने आरोप लगाया कि आस्था और श्रद्धा से खिलवाड़ किया गया है और अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े मुद्दों ने पूरे देश में गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चंदा और अन्य विवादों के बीच पेपर लीक जैसे गंभीर विषय दबाए जा रहे हैं।

Published: undefined

राम मंदिर और संविधान का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के आदर्श हैं, जबकि संविधान लोकतंत्र की मर्यादा का प्रतीक है। बीजेपी ने धर्म, संविधान, आस्था और श्रद्धा सभी के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम सभी सनातनियों के आराध्य हैं और रहेंगे, लेकिन बीजेपी उनके नाम पर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता इन मुद्दों को समझ रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी।

Published: undefined

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार महत्वपूर्ण मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई सरकार से सवाल पूछता है तो उसके खिलाफ सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल किया जाता है। पेपर लीक की घटनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था कमजोर होने के कारण छात्र कोचिंग संस्थानों पर निर्भर हो गए हैं, जबकि सरकार उन पर भी दबाव बनाने का काम कर रही है।

Published: undefined

एसपी प्रमुख ने कहा कि बीजेपी के 'शब्दकोष में न धर्म है और न शर्म।' उन्होंने आरोप लगाया कि संतों का अपमान किया जा रहा है, प्राथमिक विद्यालय बंद हो रहे हैं और मुख्यमंत्री के गृह जनपद तक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) प्रभावित हो रहे हैं।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined