
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और अब विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू को शुक्रवार देर रात यहां गन्नवरम हवाई अड्डे पर तलाशी से गुजरना पड़ा। नायडू को विमान तक जाने के लिए वीआईपी सुविधा से भी वंचित कर दिया गया और आम यात्रियों के साथ बस में यात्रा करनी पड़ी। इस दौरान एक सुरक्षा गार्ड को सुरक्षा प्रवेश द्वार पर नायडू की तलाशी लेते देखा गया।
Published: 15 Jun 2019, 9:57 AM IST
खबरों के मुताबिक, टीडीपी प्रमुख को विमान तक वीआईपी वाहन से पहुंचने की अनुमति भी नहीं दी गई। इस घटना पर टीडीपी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की, और आरोप लगाया गया कि बीजेपी और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) बदले की राजनीति कर रही है।
Published: 15 Jun 2019, 9:57 AM IST
टीडीपी नेता और राज्य के पूर्व गृह मंत्री चिन्ना राजप्पा ने कहा कि अधिकारियों का रवैया न केवल अपमानजनक था, बल्कि उन्होंने नायडू की सुरक्षा के साथ भी समझौता किया क्योंकि उन्हें 'जेड प्लस' श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है।उन्होंने कहा कि नायडू को कभी भी इस स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से चंद्रबाबू नायडू की उचित सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
Published: 15 Jun 2019, 9:57 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 15 Jun 2019, 9:57 AM IST