हालात

उत्तर प्रदेश: देवरिया जेल में बंद पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

जेल अधिकारियों के मुताबिक, अमिताभ ठाकुर ने जेल परिसर के अंदर हृदय संबंधी परेशानी की शिकायत की थी। जिला मेडिकल कॉलेज ले जाने से पहले जेल डॉक्टर ने उनकी जांच की थी।

देवरिया जेल में बंद पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की तबीयत बिगड़ी
देवरिया जेल में बंद पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की तबीयत बिगड़ी फोटो: सोशल मीडिया

देवरिया जेल में बंद, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी अमिताभ ठाकुर की मंगलवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि ठाकुर की तबीयत मंगलवार रात करीब 11 बजे खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

जेल अधिकारियों के मुताबिक, ठाकुर ने जेल परिसर के अंदर हृदय संबंधी परेशानी की शिकायत की थी। जिला मेडिकल कॉलेज ले जाने से पहले जेल डॉक्टर ने उनकी जांच की थी।

ठाकुर को 10 दिसंबर, 2025 को गिरफ्तार किया गया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने 1999 में देवरिया पुलिस अधीक्षक के तौर पर अपने पद का दुरुपयोग करके जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया तथा अपनी पत्नी के नाम पर धोखाधड़ी से एक औद्योगिक भूखंड हासिल किया था।

ठाकुर ने दावा किया है कि उनकी गिरफ्तारी कफ सिरप मामले पर राज्य सरकार की आलोचना से जुड़ी है।

मंगलवार को एक स्थानीय अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। उनकी रिमांड याचिका पर बुधवार को सुनवाई होनी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • विपक्ष के तेवर से डरी बिहार सरकार, छात्रों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार प्रदर्शनकारी होंगे रिहा

  • ,
  • जौहर विश्वविद्यालय पर नहीं चलेगी बुलडोजर, आयुक्त ने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बीजेपी द्वारा प्रधान का सम्मान लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न - राहुल गांधी

  • ,
  • बीजेपी सरकार में एक और पेपर लीक, अब गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी का पर्चा आउट, सोशल मीडिया पर वायरल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब ने कहा- इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया की ओर से दागे ड्रोन मार गिराये और नाइजीरिया फिर दहला