हालात

बिहार के सारण में जेडीयू के पूर्व विधायक के पुत्र की गोली मारकर हत्या, चाचा ने लगाया साजिश का आरोप

नीतीश राज में कानून-व्यवस्था चरमराई हुई है। ताजा खबर में बिहार के सारण जिले में जेडीयू के पूर्व विधायक के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के चाचा ने इस मामले में साजिश का आरोप लगाया है।

फोटो : आईएएनएस
फोटो : आईएएनएस 

बिहार के सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में पूर्व विधायक राम प्रवेश राय के पुत्र प्रिंस कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रिंस का शव गुरुवार को बरामद किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस के पास से एक युवक का शव बरामद किया है, जिसकी पहचान प्रिंस कुमार (28) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि प्रिंस की गोली मारकर हत्या की गई है और उसका शव फेंक दिया गया।

प्रिंस छपरा में टायर का व्यवसाय करते थे। भगवान बाजार के थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। शव को पुलिस ने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

स्वर्गीय राम प्रवेश राय छपरा से साल 2005 में जेडीयू के टिकट पर चुनाव जीते थे और विधायक बने थे। इससे पूर्व वो जिला परिषद के अध्यक्ष भी रह चुके थे। मृतक के चाचा जय राम राय ने साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल