हालात

झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन की तबीयत बिगड़ी, जमशेदपुर के हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए

चंपई सोरेन ने एक्स पर लिखा कि स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं की वजह से आज सुबह मुझे टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार चिंता की कोई बात नहीं है। अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं। उम्मीद करता हूं कि बहुत जल्द स्वस्थ होकर वापस आऊंगा।

झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन की तबीयत बिगड़ी, जमशेदपुर के हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए
झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन की तबीयत बिगड़ी, जमशेदपुर के हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए फोटोः IANS

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला से बीजेपी विधायक चंपई सोरेन की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें जमशेदपुर स्थित टीएमएच (टाटा मेन हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति अब पहले से बेहतर बताई जा रही है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम चंपई सोरेन के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।

Published: undefined

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को हाई ब्लड प्रेशर और लूज मोशन से जुड़ी परेशानियों के बाद चंपई सोरेन हॉस्पिटल पहुंचे। प्रारंभिक जांच और इलाज के बाद उनकी स्थिति अब पहले से बेहतर बताई जा रही है। शाम में एक बार फिर उनके स्वास्थ्य की जांच होगी, जिसके बाद हॉस्पिटल की ओर से हेल्थ बुलेटिन जारी किया जा सकता है।

Published: undefined

चंपई सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी तबीयत को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, ''स्वास्थ्य संबंधित जटिलताओं की वजह से आज सुबह मुझे टाटा मेन हॉस्पिटल (जमशेदपुर) में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार चिंता की कोई बात नहीं है। अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं। उम्मीद करता हूं, बहुत जल्द, पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर, आप सभी के बीच वापस आऊंगा।''

Published: undefined

बीजेपी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने चंपई सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''ईश्वर से आपके कुशल स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं। आप जल्द से जल्द स्वस्थ होकर फिर से जनसेवा के पथ पर अग्रसर हों, ऐसी कामना है।'' इसके पहले चंपई सोरेन अक्टूबर महीने में अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से जमशेदपुर में हॉस्पिटल में दाखिल कराए गए थे। उस वक्त शुगर लेवल बढ़ने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी थी।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined