हालात

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों में पूर्व पत्रकार भी शामिल

पुलिस ने बताया कि मारा गया एक आतंकवादी (रईस आह भट) पहले एक पत्रकार था और अनंतनाग में ऑनलाइन समाचार पोर्टल 'वैली न्यूज सर्विस' चला रहा था। अगस्त 2021 में आतंकवादी रैंक में शामिल हुआ और हमारी सूची में 'सी' श्रेणी में आया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले के रैनावारी इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों की पहचान रईस अहमद भट और हिलाल अहमद राह के रूप में हुई है। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी। पुलिस ने कहा कि रईस अहमद भट पहले पत्रकार था, जो एक ऑनलाइन समाचार पोर्टल चलाता था, जबकि दूसरा आतंकवादी हिलाल अहमद राह दक्षिण कश्मीर के बिजबेहरा का था।

पुलिस ने कहा, "मारा गया आतंकवादी (रईस आह भट) पहले एक पत्रकार था और अनंतनाग में ऑनलाइन समाचार पोर्टल 'वैली न्यूज सर्विस' चला रहा था। अगस्त 2021 में आतंकवादी रैंक में शामिल हुआ और हमारी सूची में 'सी' श्रेणी में आया। उसके खिलाफ आतंक के लिए दो प्राथमिकी दर्ज की गई थी।"

दूसरे मारे गए आतंकवादी की पहचान बिजबेहरा के हिलाल आह राह के रूप में हुई है, जो एक 'सी' श्रेणी का आतंकवादी है। पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर आतंकवादियों की मौजूदगी वाले इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादियों की छिपी हुई जगह पर पहुंचे, तभी उन्होंने बचाव में गोलीबारी की। इसी के साथ दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: वियतनाम में भारतीयों को लेकर जा रही नाव डूबी, कई लोगों की मौत, FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस

  • ,
  • राजस्थान में स्वास्थ्य सेवा का बुरा हाल! भीलवाड़ा में 6 तो बांसवाड़ा में 2 प्रसूताओं की मौत, गहलोत ने BJP साधा निशाना

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया में जुलूस, सभा और प्रदर्शन पर रोक, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-163 लागू

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी: कौन हैं राम मंदिर SIT के मुखिया विजय विश्वास पंत, क्यों लगा था 420 का आरोप?

  • ,
  • 'BJP सरकार में भ्रष्टाचार का पर्याय बना MP, एथेनॉल के नाम पर 1,200 करोड़ रुपए का चावल घोटाला', खड़गे ने मोदी और शाह को घेरा