हालात

दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन DDU अस्पताल में भर्ती, तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरे

बीते एक हफ्ते में यह दूसरी बार जब सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक, जैन को पहले भी रीढ़ की हड्डी में चोटें आई थीं।

दिल्ली सरकार में पूर्व सत्येंद्र जैन DDU अस्पताल में भर्ती।
दिल्ली सरकार में पूर्व सत्येंद्र जैन DDU अस्पताल में भर्ती। फोटो: सोशल मीडिया

 दिल्ली सरकार में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल से पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के बाथरूम में चक्कर आने से गिर गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

बीते एक हफ्ते में यह दूसरी बार जब सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक, जैन को पहले भी रीढ़ की हड्डी में चोटें आई थीं। सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में करीब एक साल से तिहाड़ जेल में बंद हैं। हाल ही में उन्होंने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया था। उन्होंने हलफनामे में बताया था कि जेल में रहने के दौरान उनका वजन 30 किलो घट गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 25 May 2023, 10:19 AM IST

  • वीडियो: Delhi University VC ने माफी नहीं मांगी तो इस्तीफा भी मांगेंगे: अनशन पर बैठे छात्रों की दो टूक

  • ,
  • जापानः भूकंप के एक हफ्ते बाद भी 8,000 से ज्यादा लोग नहीं लौटे घर, राहत शिविरों में गुजार रहे जिंदगी

  • ,
  • सिनेजीवन: कॉमनवेल्थ गेम्स के विजेताओं को सोनाली बेंद्रे ने दी बधाई और 'मिर्जापुर: द मूवी' का पहला गाना 'दो नंबरी' रिलीज

  • ,
  • बिहार: पटना में छात्रों का फिर से प्रदर्शन, सीएम आवास मार्च के दौरान बैरिकेडिंग तोड़ी, प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जवाब देने से डर रहे हैं या संसद का अपमान कर रहे हैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री: खड़गे