हालात

बिहार में नियमों की धज्जियां, पूर्व MLA की पार्टी में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने लगाए जमकर ठुमके, देखें वीडियो

बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने भले ही राज्य भर में नाइट कर्फ्यू लगा दिया हो, लेकिन बाहुबली मुन्ना शुक्ला और उनकी पूर्व विधायक पत्नी अन्नु शुक्ला ने अपने एक पारिवारिक कार्यक्रम में गाइडलाइन की धज्जियां उड़वा दीं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने भले ही राज्य भर में नाइट कर्फ्यू लगा दिया हो, लेकिन वैशाली जिले के पूर्व बाहुबली विधायक मुन्ना शुक्ला और उनकी पूर्व विधायक पत्नी अन्नु शुक्ला ने अपने एक पारिवारिक कार्यक्रम में कोरोना से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन की धज्जियां उड़वा दीं। इस कार्यक्रम में सैकडों लोग शरीक हुए और भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने जमकर ठुमके लगाए। इस कार्यक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और लालगंज थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले की सत्यता की जांच कराई गई और फिर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वायरल वीडियो में कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उडाते लोग दिख रहे हैं। वीडियो में पूर्व विधायक के बॉडीगार्ड को हवाई फायरिंग भी करते दिख रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के भतीजे का उपनयन संस्कार शुक्रवार को लालगंज के खंजाहाचक गांव में था। रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। बाद में इस कार्यक्रम का वीडियों वायरल हुआ।

हाजीपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी राघव दयाल ने रविवार को बताया कि लालगंज के थाना प्रभारी सी बी शुक्ला के बयान पर कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने के आरोप में लालगंज थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें पूर्व बिधायक मुन्ना शुक्ला, उनकी पत्नी अन्नू शुक्ला, भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के बॉडीगार्ड अमित कुमार समेत पांच लोगों को नामजद आरोपी और 300 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 25 Apr 2021, 3:38 PM IST

  • ‘एक हजार मिसाइलें तैयार हैं...', ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले