हालात

मध्य प्रदेश का पूर्व विधायक संसद को उड़ाने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार, 70 मांगों के साथ भेजा था पत्र

पुलिस के मुताबिक समरीते ने एक पैकेज संसद को भेजा था जिसमें धमकी पत्र, कुछ झंडे, संविधान की प्रति और कुछ जिलेटिन की छड़ें थीं। पुलिस ने कहा कि पूर्व विधायकने धमकी दी थी कि अगर उनकी 70 मांगें नहीं मानी गईं तो वह 30 सितंबर को संसद भवन को उड़ा देंगे।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने मध्य प्रदेश के भोपाल से बालाघाट के लौंजी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक किशोर समरीते को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व विधायक किशोर समरीते को विस्फोटकों से संसद को उड़ाने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक समरीते ने एक पैकेज संसद को भेजा था जिसमें धमकी भरा पत्र, कुछ झंडे, संविधान की एक प्रति और कुछ जिलेटिन की छड़ें थीं। विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रविंदर यादव ने कहा कि उन्होंने धमकी दी थी कि अगर उनकी 70 मांगें नहीं मानी गईं तो वह 30 सितंबर को संसद भवन को उड़ा देंगे। जिसके बाद संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और मामले की जांच शुरू की गई।

रविंदर यादव ने कहा कि आरोपी समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक किशोर समरीते हैं, जो बाद में बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए थे। उन्हें सोमवार को भोपाल से गिरफ्तार किया गया। मध्य प्रदेश के लांजी विधानसभा क्षेत्र से 59 वर्षीय पूर्व विधायक जनता दल के बाद 2007 में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए और लांजी से उपचुनाव जीते थे।

स्पेशल सीपी ने रविंदर यादव ने कहा कि किशोर समरीते 10-11 महीने तक विधायक रहे थे। यादव ने कहा कि पूर्व विधायक पर पहले दंगा, आगजनी, जबरन वसूली आदि से संबंधित कई आरोपों में मामला दर्ज किया गया था। अब आरोपी पूर्व विधायक को मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया जाएगा।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: वियतनाम में भारतीयों को लेकर जा रही नाव डूबी, कई लोगों की मौत, FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस

  • ,
  • राजस्थान में स्वास्थ्य सेवा का बुरा हाल! भीलवाड़ा में 6 तो बांसवाड़ा में 2 प्रसूताओं की मौत, गहलोत ने BJP साधा निशाना

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया में जुलूस, सभा और प्रदर्शन पर रोक, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-163 लागू

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी: कौन हैं राम मंदिर SIT के मुखिया विजय विश्वास पंत, क्यों लगा था 420 का आरोप?

  • ,
  • 'BJP सरकार में भ्रष्टाचार का पर्याय बना MP, एथेनॉल के नाम पर 1,200 करोड़ रुपए का चावल घोटाला', खड़गे ने मोदी और शाह को घेरा