
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने इस बारे में जरूरी आदेश महाराष्ट्र डीजीपी को भेज दिया है। परमबीर के साथ ही डीसीपी रैंक के एक अन्य पुलिस अधिकारी को भी निलंबित किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने परमबीर के निलंबन को आज हरी झंडी दे दी। परमबीर पर वसूली के आरोप हैं। उन पर मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य शहरों में कई एफआईआर दर्ज हैं। परमबीर सिंह का नाम एंटीलिया केस में सामने आया था, जिसके बाद पुलिस इंस्पेक्टर सचिव वाजे और प्रदीप शर्मी को गिरफ्तार किया गया था।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined