
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और उनकी पत्नी चेनम्मा भी कोरोना की चपेट में आ गई है। बुधवार देवगोड़ा और उनकी पत्नी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी एचडी देवगौड़ा ने ट्वीट करके दी है।
Published: undefined
उन्होंने बताया कि हम लोग अपने परिवार के अलग घर में ही आइशोलेशन में हैं। मैं आप लोगों से निवेदन करता हूं कि पिछले दिनों जो लोग भी हमारे संपर्क में आए हैं वो अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से कहा है कि मेरी और मेरी पत्नी की सेहत को लेकर पैनिक न हो।
Published: undefined
वहीं पीएम मोदी ने एचडी देवगौड़ा और उनकी पत्नी का हालचाल जाना। साथ ही जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined