हालात

नहीं रहे पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय, 71 साल की उम्र में निधन

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 71 वर्षीय रॉय को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां तड़के करीब 1.30 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री मुकुल रॉय का दिल का दौरा पड़ने से रविवार देर रात यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। वह 71 साल के थे।

उनके बेटे सुभ्रांशु रॉय ने बताया कि मुकुल रॉय ने एक निजी अस्पताल में देर रात डेढ़ बजे अंतिम सांस ली। उन्होंने यह भी बताया कि वह पिछले कई दिनों से कोमा में थे।

Published: undefined

रॉय 1998 में तृणमूल कांग्रेस के गठन के समय उसके संस्थापक सदस्यों में से एक थे। पार्टी से मतभेद होने के बाद वह 2017 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए थे।

रॉय 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में बीजेपी के टिकट पर कृष्णानगर उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बने, लेकिन चुनाव के बाद तृणमूल में वापस लौट आए।

Published: undefined

अपने लंबे राजनीतिक करियर के दौरान उन्होंने 2011 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दूसरे कार्यकाल में रेल मंत्री के रूप में कार्य किया। उस समय तृणमूल कांग्रेस केंद्र सरकार का हिस्सा थी। वह पश्चिम बंगाल से दो बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined