हालात

आंध्र प्रदेश: कृष्णा नदी में डूबे इंजीनियरिंग के चारों छात्रों के शव बरामद

23 जून को निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के 5 छात्र पिकनिक मनाने के लिए इब्राहिमपटनम में कृष्णा और गोदावरी नदियों के संगम पर गए थे। इसी दौरान एक छात्र नदी में नहाने के दौरान डूबने लगा, जिसे बचाने की कोशिश में नदी में उतरे तीनों छात्र भी बह गए थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में कृष्णा नदी में डूबे चारों इंजीनियरिंग के छात्रों के शव बरामद

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में कृष्णा नदी में डूबे चारों इंजीनियरिंग के छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं। चारों छात्रों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है।

शनिवार, 23 जून को एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के दूसरे वर्ष के 5 छात्र पिकनिक मनाने के लिए इब्राहिमपटनम में कृष्णा और गोदावरी नदियों के संगम पर गए थे। इसी दौरान एक छात्र नदी में नहाने के दौरान डूबने लगा, जिसे बचाने की कोशिश में तीनों छात्र भी नदी में बह गए।

हादसे की सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और गोताखोरों ने बचाव अभियान शुरू किया। बचाव कार्य शनिवार रात बंद हुआ और रविवार सुबह फिर शुरू हो गया था। कड़ी मशक्कत के बाद छात्रों के शवों को नदी से बरामद किया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: हिमाचल के चंबा में हादसा, बस के नीचे सड़क में गिरने से 7 की मौत, प्रयागराज में राहुल का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

  • ,
  • अमरनाथ यात्रा स्थगित: बारिश-लैंडस्लाइड के कारण अमरनाथ यात्रा जम्मू में रोकी, एक हजार से ज्याद तीर्थयात्री लौटे

  • ,
  • राजस्थान में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी, भरतपुर में स्कूल बंद

  • ,
  • Weather: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आज भी येलो अलर्ट, जानें क्या है मौसम विभाग की भविष्यवाणी!

  • ,
  • होर्मुज स्ट्रेट के पास एक और मर्चेंट जहाज पर हमला, इंजन रूम में आग लगने के बाद क्रू ने मांगी मदद