हालात

उत्तराखंड में जंगल की आग बुझाने गए चार वनकर्मियों की झुलसकर मौत, 4 लोग घायल, सीएम धामी ने किया मुआवजे का ऐलान

चार वनकर्मियों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के स्वजन को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह धनराशि दिए जाने के निर्देश दिए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया Ians

उत्तराखंड के बिनसर के जंगल में आग बुझाने गए चार लोगों की झुलसकर मौत हो गई। वहीं, चार अन्य घायल हो गए हैं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों का इलाज करने वाले चिकित्सकों का कहना है कि एक घायल करीब 80 फीसदी झुलस गया है। जबकि, अन्य करीब 45 फीसदी झुलस गए हैं।

बताया जाता है कि बिनसर के जंगल में लगी आग में झुलसकर मरने वालों में वन विभाग के फायर वाचर और पीआरडी के जवान शामिल हैं।x

विभागीय कर्मचारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर लगभग 3 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। अचानक तेज हवा का झोंका आया। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही आठ लोग झुलस गए। चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में राजकीय वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

वहीं चार वनकर्मियों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के स्वजन को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह धनराशि दिए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि झुलसे चार अन्य वनकर्मियों को तत्काल एयरलिफ्ट कर हल्द्वानी बेस अस्पताल में भेजा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना बेहद हृदयविदारक है और दुख की इस घड़ी में पूरी उत्तराखंड सरकार वनकर्मियों के स्वजन के साथ खड़ी है। 

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, प्रवक्ता ने दी जानकारी

  • ,
  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा

  • ,
  • मौसम अपडेट: दक्षिण भारत के 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे की चेतावनी

  • ,
  • बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना की पार्टी के 30 से अधिक कार्यकर्ता घायल, दुकानें-घर जलाए गए