हालात

हैदराबाद में इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के चार सदस्य झुलसे, 20 लोगों को निकाला गया सुरक्षित

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इमारत में रहने वाले एक परिवार के चार सदस्य झुलस गए और उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

 हैदराबाद में मंगलवार देर रात एक इमारत में आग लगने की घटना में आठ वर्षीय लड़की सहित एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।दमकल और पुलिस कर्मियों ने इमारत में फंसे करीब 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि कुलसुमपुरा पुलिस थाने के अंतर्गत तीन मंजिला इमारत के भूतल पर देर रात करीब एक बजे आग की लपटें उठीं और बाद में लपटों ने पहली और दूसरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और देर रात तीन बजे तक आग पर काबू पाया जा सका।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इमारत में रहने वाले एक परिवार के चार सदस्य झुलस गए और उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो व्यक्ति लगभग 90 प्रतिशत जल गए, एक अन्य 50 प्रतिशत जल गया, जबकि लड़की 35 प्रतिशत जल गई है। पुलिस ने बताया कि इमारत के मालिक की भूतल पर फर्नीचर की दुकान थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पेपर लीक पर प्रदर्शन मामला: बिहार के व्यक्ति का दावा- 'मैं रूस में था, फिर भी मेरे खिलाफ दर्ज कर दी गई FIR'

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • छात्रों पर पैलेट गन चलवाने के लिए अमित शाह दोषी, पता नहीं था तो अयोग्य, पद से हटाएं पीएम मोदीः राहुल गांधी

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में लौटी बहार, रुपया लगातार चौथे दिन मजबूत और चांदी चमकी, सोना स्थिर

  • ,
  • खेल: शुभमन गिल बने वनडे में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज और पर्सनैलिटी राइट्स मामले में युवराज सिंह को राहत