हालात

मुंबई के कुर्ला इमारत हादसे में मरने वालों की संख्या हुई तीन, अब तक 12 बचाए गए, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि इमारत गिरने की सूचना मिलने के बाद हमारे कुछ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने 3 लोगों को बचाया। बचाएं हुए व्यक्तियों में से 1 व्यक्ति ने बताया की इमारत में 25-30 लोग फंसे हो सकते हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मुंबई के कुर्ला के नाइक नगर में चार मंजिला इमारत ढह गई है। हादसे में मरने वालों की संख्या 3 हो गई है, वहीं कुल 12 लोगों को अब तक बचाया गया है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है। वहीं महाराष्ट्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को सहायता राशी देने का ऐलान किय है।

Published: 28 Jun 2022, 8:29 AM IST

महाराष्ट्र के मंत्री सुभाष देसाई ने कहा कि मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी और घायलों को निशुल्क इलाज दी जाएगी। घटना की जांच की जाएगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसी घटना दोबारा न हो यह सुनिश्चित करने के लिए बैठक बुलाई गई है।

Published: 28 Jun 2022, 8:29 AM IST

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि करीब 12 बजे यह इमारत गिरी है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद हमारे कुछ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने 3 लोगों को बचाया। बचाएं हुए व्यक्तियों में से 1 व्यक्ति ने बताया की इमारत में 25-30 लोग फंसे हो सकते हैं।

Published: 28 Jun 2022, 8:29 AM IST

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि अभी तक हमने 12 व्यक्तियों को बाहर निकाला है और हमें अंदर 5 लोग और फंसे हुए दिख रहे हैं। उनके लिए बचाव अभियान जारी है। हमें लग रहा है कि इस रेस्क्यू ऑपरेशन में कम से कम 1 दिन लगेगा।

Published: 28 Jun 2022, 8:29 AM IST

वहीं, बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी भिड़े ने बताया कि 2013 से इमारत को कई नोटिस दिए गए थे। पहले मरम्मत का और फिर इमारत को गिराने के लिए भी नोटिस दिया गया था।

Published: 28 Jun 2022, 8:29 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 28 Jun 2022, 8:29 AM IST