हालात

लखीमपुर खीरी हिंसा केस में चौथी गिरफ्तारी, किसानों पर गाड़ी चढ़ाने वालों में था शामिल, 4 किसानों की गई थी जान

लखीमपुर मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है। दो लोगों को पहले गिरफ्तार किया गया था और तीसरी गिरफ्तारी मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की हुई थी, जो केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी का बेटा है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

लखीमपुर खीरी पुलिस ने अंकित दास के ड्राइवर शेखर भारती को गिरफ्तार किया है, जिसका वाहन 3 अक्टूबर को 4 किसानों सहित 9 लोगों को कुचलने वाले काफिले में शामिल था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार सुबह गिरफ्तार किए गए शेखर भारती से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

भारती कथित तौर पर काली फॉर्च्यूनर चला रहा था जो महिंद्रा थार के पीछे थी,जिसने किसानों को रौंद दिया था। पूर्व सांसद दिवंगत अखिलेश दास के भतीजे अंकित दास को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लखनऊ और कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

लखीमपुर मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है। दो लोगों को पहले गिरफ्तार किया गया था और तीसरी गिरफ्तारी मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की हुई थी, जो केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी का बेटा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश