
मणिपुर के टेंग्नौपाल जिले के मोरेह में बुधवार को सशस्त्र उग्रवादियों के हमले में मणिपुर पुलिस के एक कमांडो की मौत और तीन जवानों के घायल होने की घटना के कुछ ही घंटे बाद थौबल जिले में अज्ञात सशस्त्र हमलावरों ने पुलिस मुख्यालय पर हमला करने का प्रयास किया, जिसमें गोलीबारी में बीएसएफ के तीन जवान घायल हो गए। घटना के परिणामस्वरूप, थौबल में पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया गया और पूरे जिले में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।
Published: undefined
पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को इम्फाल में बताया कि अज्ञात समूहों के कुछ सशस्त्र कैडरों ने बुधवार देर रात थौबल जिला पुलिस मुख्यालय पर हमला करने का प्रयास किया और सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की, जिन्होंने हमले को विफल कर दिया। हमले में घायल बीएसएफ के तीन जवानों में से दो सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) सोबराम सिंह और रामजी हैं। तीसरे की पहचान कांस्टेबल गौरव कुमार के रूप में हुई है। उन्हें इम्फाल के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
Published: undefined
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि भीड़ की आड़ में सशस्त्र कैडर ने थौबल जिले के खंगाबोक में तीसरी मणिपुर सशस्त्र बटालियन मुख्यालय को निशाना बनाया। एक पुलिस बयान में कहा गया, “सुरक्षा बलों ने न्यूनतम आवश्यक बल का उपयोग कर उन्हें खदेड़ दिया। इसके अलावा, भीड़ ने थौबल पुलिस मुख्यालय को तोड़ने का प्रयास किया, जिसके बाद सुरक्षा बलों को बल प्रयोग करना पड़ा। भीड़ में से हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। परिणामस्वरूप, बीएसएफ के तीन जवान गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद हमलावर मुख्यालय पर एकत्र क्रोधित भीड़ में शामिल हो गए थे।
Published: undefined
इससे पहले बुधवार को दिन में भारत-म्यांमार सीमा से लगे तेंग्नौपाल जिले के मोरेह में भारी हथियारों से लैस उग्रवादियों के हमले में मणिपुर पुलिस के दो कमांडो मारे गए और दो गोली लगने से घायल हो गए। जब सुरक्षाकर्मियों ने घायल सुरक्षाकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश की, तो महिलाओं सहित कुछ आदिवासियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।वे बलों के साथ भिड़ गईं जिससे लड़ाई में कई आदिवासी लोग घायल हो गए।
इसे भी पढ़ेंः मणिपुर में ताजा हिंसा में पुलिस कमांडो की मौत, 3 जवान घायल, झड़प में कई आदिवासी भी जख्मी
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined