हालात

गांधी 150 : कांग्रेस देश भर में करेगी पदयात्रा, सोनिया, राहुल और प्रियंका कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर देश भर में आयोजित होने वाले पदयात्राकार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शिरकत करेंगी। वहीं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता अलग अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

2 अक्टूबर यानी आज महात्मा गांधी की जयंती हैं। गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस पार्टी कई अलग अलग जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इसके अलावा कांग्रेस पूरे देश में पदयात्राएं निकाल रही है। दिल्ली में कांग्रेस की ओर से पदयात्रा निकाली जाएगी। पार्टी की दिल्ली इकाई की ओर से राजघाट तक निकाली जाने वाली इस पदयात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। ये पदयात्रा की शुरुआत सुबह 9:30 बजे प्रदेश कांग्रेस दफ्तर से होगी। दिल्ली कांग्रेस के प्रवक्ता जितेंद्र कोचर ने बताया कि सोनिया गांधी पदयात्रा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को बापू के बताए रास्तों पर चलने की शपथ दिलाएंगी।

Published: undefined

वहीं राहुल गांधी महाराष्ट्र के वर्धा जिले के सेवाग्राम में पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। महाराष्ट्र में पदयात्रा के बाद राहुल गांधी सेवादल की कार्यसमिति की बैठक भी होगी।

दूसरी ओर पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और बीजेपी चिन्मयानंद पर दुष्कर्म और यौन शोषण का आरोप लगानी वाली छात्रा को न्याय दिलाने के लिए सभी जिलों में कांग्रेस शाहजहांपुर में पदयात्रा निकालने वाली थी, लेकिन डरी योगी सरकार ने इसके लिए मंजूर नहीं दी है, जिसके बाद शाहजहांपुर में पदयात्रा स्थगित कर दिया गया है। अब सभी जिलों के कार्यकर्ता लखनऊ में जनाक्रोश मार्च करने वाले हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में आज लखनऊ में जनाक्रोश पदयात्रा होगी। इसमें प्रदेश भर के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Published: undefined

वहीं महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर पीएम मोदी साबरमती आश्रम जाएंगे और बाद में देश को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) घोषित करेंगे। वहीं आज से सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ केंद्र सरकार बड़ा अभियान शुरू कर रही है। सिंगल-यूज प्लास्टिक से बनने वाले छह प्रोडक्ट्स- प्लास्टिक बैग, स्ट्रॉ, कप्स, प्लेट, बोतल और शीट्स बंद होने जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें: आसान भाषा में समझें क्या है सिंगल-यूज प्लास्टिक? बेचने या खरीदने पर लगेगा भारी जुर्माना

बीजेपी ने ऐलान किया था कि वह 2 अक्टूबर से गांधी संकल्प यात्रा शुरू करेगी। इसमें बीजेपी के प्रत्येक सांसद को 15 दिनों में 150 किमी की पदयात्रा करनी है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined