हालात

तिहाड़ जेल में गैंगवार, दिल्ली के टॉप मोस्ट गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या, रोहिणी कोर्ट शूटआउट में था आरोपी

तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया पर जानलेवा हमला किया गया। इसके बाद टिल्लू को दीन दयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली के तिहाड़ जेल से एक बार फिर गैंगवॉर की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक गैंगवार में दिल्ली का गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई है। जेल के अंदर दो गुटों में भिड़ंत हुई है। इस दौरान गैंगस्टर टिल्लू पर भी जानलेवा हमला किया गया। बताया जा रहा है कि इसमें वह बुरी तरह घायल हो गया, जिसके बाद उसे तिहाड़ जेल प्रशासन ने दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Published: undefined

फिलहाल मिली खबरों की मानें तो जेल नंबर 8 में बंद योगेश टुंडा नाम के कैदी ने लोहे की ग्रिल से जेल नम्बर 9 में बन्द टिल्लू पर अचानक हमला कर दिया और हमले में टिल्लू बुरी तरह से घायल हो गया था। आपको बता दें, कि टिल्लू ताजपुरिया 24 सितंबर 2021 में दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में हुए शूटआउट का मास्टरमाइंड था। कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या के लिए गैंगस्टर टिल्लू ने दोनों शूटरों को ट्रेनिंग दिलाई थी।

Published: undefined

वकीलों जैसा दिखने, उनके जैसा प्रोफेशनल व्यवहार करने की ट्रेनिंग हुई थी और आरोपी उमंग के घर हैदरपुर में ट्रेनिंग हुई थे, वह पेशे से वकील है। कोर्ट में हुए शूटऑउट में दोनों शूटर मारे गए थे. मामले में पुलिस की तरफ से 111 पेज की चार्जशीट पेश की गई थी।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined