हालात

पहलू खान मॉब लिंचिंग मामले में गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, दोबारा होगी जांच, फैसले के खिलाफ की जाएगी अपील

राजस्थान सरकार ने पहलू खान मामले में नए सिरे से जांच के आदेश दे दिए हैं। दो दिन पहले इस मामले में अलवर की एक अदालत ने सभी 6 आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया था। गहलोत सरकार इस फैसले के खिलाफ अपील करेगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राजस्थान सरकार ने पहलू खान मामले में नए सिरे से जांच के आदेश दे दिए हैं। खबरों के मुताबिक, पहलू खान मॉब लिंचिंग केस में निचली अदालत के फैसले के बाद गहलोत सरकार ने बैठक बुलाई और सीएम गहलोत ने हाईकोर्ट में अपील के साथ जांच का आदेश दिया। सीएम गहलोत के आदेश के बाद इस बात की जांच की जाएगी कि कहीं जानबूझकर जांच को प्रभावित तो नहीं किया गया। इसके अलावा यह पता लगाने की भी कोशिश की जा रही है कि इस मामले की पैरवी में कहां लापरवाही की गई है। बता दें कि दो दिन पहले अलवर की एक अदालत ने सभी 6 आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया था।

पहलू खान मामले में आरोपियों के बरी होने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि इस केस में राजस्थान सरकार की तरफ से अच्छा उदाहरण पेश किया जाएगा। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कहा, “राजस्थान सरकार द्वारा भीड़ द्वारा हत्या के खिलाफ कानून बनाने की पहल सराहनीय है। आशा है कि पहलू खान मामले में न्याय दिलाकर इसका अच्छा उदाहरण पेश किया जाएगा।” उन्होंने आगे कहा कि पहलू खान मामले में लोअर कोर्ट का फैसला चौंका देने वाला है। हमारे देश में अमानवीयता की कोई जगह नहीं होनी चाहिए और भीड़ द्वारा हत्या एक जघन्य अपराध है।”

इसे भी पढ़ें: पहलू खान केस में आरोपियों के बरी होने पर प्रियंका बोलीं- कोर्ट का फैसला चौंकाने वाला, अमानवीयता की कोई जगह नहीं

इससे पहले सीएम अशोक गहलोत ने गुरूवार को अपने ट्विटर पर लिखा था कि हमारी सरकार ने मॉब लिंचिंग के खिलाफ अगस्त 2019 के पहले सप्ताह में कानून लागू किया है। हम पहलू खान के परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राज्य सरकार, एडीजे कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील करेगी।

गौरतलब है कि पहलू खान हत्याकांड में अलवर जिला न्यायालय ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए सभी 6 आरोपियों को बरी कर दिया था। गो तस्करी के शक में भीड़ ने अप्रैल 2017 में पहलू खान की पिटाई की और इसके दो दिनों बाद पहलू खान की मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: अलवर मॉब लिंचिंग: पहलू खान की हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, सभी आरोपी बरी

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 16 Aug 2019, 5:15 PM IST

  • अभिषेक बनर्जी के घर हमले पर भड़कीं ममता, सुप्रीम कोर्ट जाने की दी चेतावनी, बीजेपी-पुलिस पर साजिश का लगाया आरोप

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सीजेपी ने कोच्चि में मार्च निकाला, दीपके बोले- मोदी हर किसी को अपने नियंत्रण में रखना चाहते हैं

  • ,
  • पक्ष-विपक्ष: E-20 पर फिर बवाल, कर्नाटक में पाया गया 30% तक एथेनॉल, तेल कंपनियां और सरकार आमने-सामने

  • ,
  • खेल: गुरनूर बराड़ ने न्यूजीलैंड की परिस्थितियों का ऐसे उठाया लाभ और बड़ौदा टीम में हार्दिक पांड्या को नहीं मिली जगह

  • ,
  • दीपावली पर मुहूर्त ट्रेडिंग: विशेषज्ञों ने दी चयनित शेयरों में निवेश करने और जल्दबाजी से बचने की सलाह