हालात

पेपर लीक मामले में गहलोत सरकार का एक्शन जारी, नकल माफिया भूपेंद्र के आलीशान बंगले पर चला बुलडोजर

पेपर लीक मामले में गहलोत सरकार ने 4 सरकारी कर्मचारियों को भी बर्खास्त कर दिया है। इनमें सिरोही जिले के सीनियर टीचर भागीरथ, जालोर के जसवंतराम स्कूल के सीनियर टीचर रावताराम, ठेलिया स्कूल के प्रिंसिपल सुरेश कुमार, चितलवाना झाब में तैनात सीनियर असिस्टेंट पुखराज शामिल हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राजस्थान के शिक्षक भर्ती परीक्षा में पेपर लीक कराने वाले भूपेंद्र सारण के आवास पर जेडीए ने शनिवार को एक बार फिर बुलडोजर चलाया है। जानकारी के मुताबिक भूपेंद्र ने बिल्डिंग बाइलॉज का उल्लंघन कर जयपुर के रजनी विहार में आलीशान कोठी बनाई है। इससे पहले शुक्रवार को ही पेपर लीक मामले में भूपेंद्र सारण और गोपाल सारण की पत्नी को जमानत मिली है। जमानत पर बाहर आने के बाद दोनों अपने परिजनों के साथ रजनी विहार पहुंच गए हैं। जहां जेडीए की कार्रवाई चल रही है।

Published: undefined

बीते दिन यानी शुक्रवार को जयपुर विकास प्राधिकरण की टीम भूपेंद्र की कोठी गिराने के लिए पहुंची थी, लेकिन काफी देर हो जाने की वजह से कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। ऐसे में शनिवार को सुबह सुबह ही जेडीए का दस्ता एक बार फिर मौके पर पहुंचा। इस दस्ते ने बुलडोजर की मदद से इमारत को तहस नहस करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Published: undefined

बताया जा रहा है कि पेपर लीक मामले में भूपेंद्र सारण और गोपाल सारण की पत्नी को जमानत मिल गई है। जमानत के बाद जेल से छूटते ही दोनों आरोपी जेडीए की कार्रवाई देखने रजनी विहार पहुंचे हैं। उधर, पेपर लीक मामले में गहलोत सरकार ने 4 सरकारी कर्मचारियों को भी बर्खास्त कर दिया है। इनमें सिरोही जिले के सीनियर टीचर भागीरथ, जालोर के जसवंतराम स्कूल के सीनियर टीचर रावताराम, ठेलिया स्कूल के प्रिंसिपल सुरेश कुमार, चितलवाना झाब में तैनात सीनियर असिस्टेंट पुखराज शामिल हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • दिल्ली पुलिस ने न्यूज एजेंसी यूएनआई का दफ्तर सील किया, कार्रवाई के दौरान पत्रकारों /कर्मचारियों से बदसुलूकी का आरोप

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रीमियम पेट्रोल कीमत वृद्धि पर भड़के प्रमोद तिवारी, कहा- ये मुनाफाखोरी है, कीमत वापस लें

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान की सेना की बड़ी चेतावनी, 'अब दुनिया भर के पार्क, पर्यटन स्थल दुश्मनों के लिए सुरक्षित नहीं'

  • ,
  • बंगाल चुनाव के बाद मोदी सरकार NRC और जनगणना के नाम पर लोगों की नागरिकता छीनेगी : ममता बनर्जी

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: खाड़ी क्षेत्र में तनाव के बीच सोने के रेट में गिरावट, चांदी के दाम बढ़े और शेयर बाजार में तेजी