हालात

गाजियाबाद: इंदिरापुरम के हाईराइज सोसायटी के फ्लैट में लगी भीषण आग, लोगों में दहशत, अफरातफरी में गिरते-पड़ते भागे लोग

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में आसपास के फ्लैट्स और निवासियों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फ्लैट से धुआं और आग की ऊंची लपटें निकलती देख लोगों ने तुरंत सोसाइटी प्रबंधन और दमकल विभाग को सूचना दी।

हाईराइज सोसायटी के फ्लैट में लगी भीषण आग
हाईराइज सोसायटी के फ्लैट में लगी भीषण आग 

गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र से एक बड़ी आग लगने की घटना सामने आई है, जिसने स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। जानकारी के अनुसार, इंदिरापुरम स्थित “गौर ग्रीन एवेन्यू” नामक निजी हाउसिंग सोसाइटी के एक फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई। 

Published: undefined

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में आसपास के फ्लैट्स और निवासियों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फ्लैट से धुआं और आग की ऊंची लपटें निकलती देख लोगों ने तुरंत सोसाइटी प्रबंधन और दमकल विभाग को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। 

Published: undefined

दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और आग को अन्य फ्लैट्स तक फैलने से रोकने में जुट गए। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर सोसाइटी के अन्य फ्लैट्स को खाली कराया गया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने भी इलाके को घेरकर राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया। 

Published: undefined

दमकल विभाग के अधिकारी लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में लगे हुए हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी खराबी के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।

Published: undefined

राहत की बात यह है कि अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। फायर विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है। साथ ही सोसाइटी में सुरक्षा इंतजामों की भी समीक्षा की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। 

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined