हालात

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में बोले गुलाम नबी आजाद, घाटी में हालात बिगड़ने के लिए पीएम मोदी हैं जिम्मेदार

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने आज जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि क्या वजह है कि 2014 से लेकर आज तक हालात फिर 1900-91 की तरह हुए? इसके लिए अगर कोई एक आदमी जिम्मेदार है तो वह इस देश के पीएम नरेंद्र मोदी हैं।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने आज कुपवाड़ा में रैली संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि जम्मू-कश्मीर में हालात बिगड़ने के लिए पीएम मोदी जिम्मेदार हैं।

उन्होंने आगे कहा, “क्या वजह है कि 2014 तक हालात ठीक हो गए थे? क्या वजह है कि 2014 से लेकर आज तक हालात फिर 1990-91 की तरह हुए? उसके लिए अगर कोई एक आदमी जिम्मेदार है तो इस देश के पीएम है।

इस दौरान गुलाम नबी आजाद ने जम्मू-कश्मीर पुलिस को भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने पुलिस की द्वारा की जा रही कार्रवाई पर भी हमला बोलते हुए कहा, “मैं सैल्यूट करता हूं उन पुलिस वालों को जिन्होंने अपनी जान दी लेकिन उसमें भी कुछ नाशूर ऐसे थे जो अपनी प्रमोशन और पैसे के लिए निहत्थे लोगो का कत्ल करते थे।”

इससे पहले मंगलवार को राजौरी में रैली को संबोधित करते हुए गुलाम नबी आजाद ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी देश के अन्य दलों के लोगों से भेदभाव कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि आज देश तानाशाही की स्थिति से गुजर रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत