
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को गोवा पुलिस से उन आलोचकों और राजनीतिक विरोधियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें अपनी जगह दिखाने का आग्रह किया, जो पुलिस विभाग की आलोचना करते हैं। सावंत ने अपने आलोचकों पर सरकारी विभागों, विशेष रूप से स्वास्थ्य और पुलिस अधिकारियों को महामारी के दौरान अनावश्यक रूप से परेशान करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया।
Published: undefined
सीएम प्रमोद सावंत ने उत्तरी गोवा के कोलवाले में एक नए पुलिस स्टेशन के उद्घाटन समारोह के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा, "पुलिस को सभी को उनकी जगह दिखानी चाहिए। मैंने राजनीतिक दलों के कुछ लोगों को पुलिस पर आरोप लगाते देखा है। वे अपने बारे में क्या सोचते हैं? मुझे लगता है कि पुलिस को उन्हें उनकी जगह दिखाने की जरूरत है।"
Published: undefined
सावंत ने हाल ही में एक बच्चे के अपहरण के मामले का भी हवाला दिया जिसे 24 घंटों के भीतर सुलझा लिया गया था। इस घटना को लेकर विपक्ष ने गृह मंत्रालय की निंदा थी। सीएम सावंत ने कहा, ''शोभित (एसपी, अपराध) क्राइम एक्सपर्ट है। वह सभी के किए अपराधों को जानते हैं। वे अब और अपराध नहीं होने देंगे। अगर ये अपराध नहीं रुकते हैं, विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। मैं यह (गोवा) क्रांति दिवस पर जानबूझकर कह रहा हूं। विपक्ष को महामारी के दौरान भी लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान करने की आदत है।''
Published: undefined
मुख्यमंत्री ने कहा, "आप राजनेताओं की आलोचना कर सकते हैं, मुझे इसकी चिंता नहीं है। एक सीएम के रूप में, मुझे गालियां खाने की आदत है और मुझे इसमें कोई आपत्ति नहीं है। यह उनका काम है, और हमारा काम अपना काम करना है। मेरे विभाग को बदनाम मत करो। डॉक्टरों द्वारा किये गए कार्य की सराहना करो। पुलिस विभाग द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करें।'
Published: undefined
सीएम सावंत ने विरोधियों को नसीहत देते हुए कहा कि पुलिस विभाग के काम की सराहना करें। सोशल मीडिया, ट्विटर पर राज्य के नाम की बदनामी न करें। उन्हें मेरी सलाह है कि राज्य सभी का है। आज और कल राजनीति होगी। लेकिन राजनीति के लिए राज्य के नाम की बदनामी न करें। देश में हमारी छवि खराब न हो।
दरअसल सीएम प्रमोद सावंत ने इशारों-इशारों में अपने राजनीतिक विरोधियों को चेतावनी दी है। क्योंकि गोवा में 2022 की शुरूआत में चुनाव होने वाले हैं और उसे देखते सभी राजनीतिक दल राज्य विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर चुके हैं। और यही कारण है कि सीएम सावंत और उनकी सरकार पर विपक्ष के हमले बढ़ गए हैं।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined