हालात

मिग-29 के उड़ान के दौरान लगी आग, गोवा हवाई अड्डे की सेवाएं 2 घंटे के लिए निलंबित

भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए कहा कि मिग-29के विमान से जुड़ा एक वियोज्य ईंधन टैंक रनवे पर गिर गया, जिससे हर तरफ ईंधन फैल गया और लैंडिंग व टेक-ऑफ स्ट्रिप को मामूली नुकसान हुआ।

फोटो: आईएएनएस
फोटो: आईएएनएस 

गोवा के डाबोलिम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सभी उड़ान संचालन को शनिवार दोपहर को दो घंटे के लिए निलंबित कर दिया गया।

भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए कहा कि मिग-29के विमान से जुड़ा एक वियोज्य ईंधन टैंक रनवे पर गिर गया, जिससे हर तरफ ईंधन फैल गया और लैंडिंग व टेक-ऑफ स्ट्रिप को मामूली नुकसान हुआ।

भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण गोवा ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्विट कर कहा, "मिग सॉर्टी के दौरान रनवे पर जेटीसाइड ईंधन टैंक की वजह से गोवा हवाई अड्डे पर दो घंटे के लिए परिचालन बंद है। कृपया हमारे साथ सहयोग करें।"

हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय नौसेना के जवान स्थल पर मौजूद रहे और रनवे से ईंधन की सफाई और मरम्मत के कार्यो में मदद की।

प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा, "ये बाहरी ईंधन टैंक हैं, जो विमान को अधिक दूरी तय करने में सक्षम बनाते हैं। एक मिग-29के से जुड़ा ऐसा ही एक टैंक एक सॉर्टी के दौरान जेट से उतर गया और रनवे पर जा गया।"

हवाई अड्डे का संचालन दक्षिण गोवा जिले में स्थित भारतीय नौसैनिक अड्डे (आईएनएस) हंसा से किया जाता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल