हालात

गोवा के DGP का हार्ट अटैक से निधन, दिल्ली दौरे पर थे प्रणब नंदा

डीजीपी प्रणब नंदा की असमय मौत पर आईजी जसपाल सिंह ने कहा कि यह स्तब्ध करने वाला है। नंदा फिलहाल दिल्ली के आधिकारिक दौरे पर थे, जब शनिवार तड़के उन्हें हृदयाघात हुआ।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

गोवा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रणब नंदा की शनिवार तड़के दिल्ली में हार्ट अटैक से निधन हो गया। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) जसपाल सिंह ने यह जानकारी दी। जसपाल सिंह ने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1988 बैच के अधिकारी और अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और अन्य केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के नंदा ने इसी साल मार्च में गोवा के डीजीपी का पद संभाला था।

Published: undefined

डीजीपी की असमय मौत पर आईजी जसपाल सिंह ने कहा, "यह स्तब्ध करने वाला है।" नंदा फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आधिकारिक दौरे पर थे, जब शनिवार तड़के उन्हें हार्ट अटैक आया।

नंदा की पत्नी भी पुडुचेरी की डीजीपी रह चुकी हैं। नंदा लगभग दो दशकों तक इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) से भी जुड़े रहे चुके हैं, इसके बाद वे गोवा के डीजीपी बनाए गए।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined