हालात

नाबालिग से छेड़छाड़ केस में गोवा के स्विमिंग कोच बर्खास्त, खेल मंत्री बोले- इन्हें देश में कहीं नौकरी न दी जाए

खेल मंत्री किरण रिजिजू ने गुरुवार को कहा कि नाबालिग लड़की का कथित तौर पर यौन शोषण करने के कारण बर्खास्त किए गए गोवा के मुख्य स्विमिंग कोच सुरजीत गांगुली को पूरे भारत में कहीं नौकरी न दी जाए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

गोवा टीम के मुख्य स्विमिंग कोच सुरजीत गांगुली को एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के मामले में बर्खास्त कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कोच को लड़की के साथ छेड़छाड़ करते हुए देखा जा सकता है।

खेल मंत्री किरण रिजिजू ने गुरुवार को कहा कि नाबालिग लड़की का कथित तौर पर यौन शोषण करने के कारण बर्खास्त किए गए गोवा के मुख्य स्विमिंग कोच सुरजीत गांगुली को पूरे देश में कहीं नौकरी न दी जाए।

रिजिजू ने ट्वीट कर कहा, “मैंने घटना के बारे में पूरी जानकारी ली है। गोवा स्विमिंग एसोसिएशन ने कोच सुरजीत गांगुली के अनुबंध को समाप्त कर दिया है। मैं स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) से यह सुनिश्चित करने के लिए कह रहा हूं कि इस कोच को पूरे भारत में कहीं भी नौकरी न दी जाए। यह सभी फेडरेशन पर लागू होता है।”

सोशल मीडिया पर छेड़छाड़ वीडियो सामने आने के बाद एसएफआई के अध्यक्ष दिगंबर कामत ने पुष्टि की कि ट्विटर पर वीडियो के सामने आने के बाद घोष को बर्खास्त कर दिया गया है। कामत ने कहा कि हमने वीडियो के अधार पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है।

टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, घोष ने अंतरराष्ट्रीय स्विमिंग प्रतियोगिताओं में कुल 12 पदक जीते हैं। उन्होंने 1984 में हांगकांग में हुए एशियन स्विमिंग चैंपियनशिप में पहली बार पदक जीता था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?