हालात

सीमा विवाद पर राहुल का PM पर वार,कहा- इतना असुरक्षित कभी नहीं रहा देश, सरकार ने विदेश-रक्षा नीति को बनाया राजनीतिक हथकंडा

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि, मोदी सरकार ने विदेश व रक्षा नीति को देशीय राजनैतिक हथकंडा बनाकर हमारे देश को कमज़ोर कर दिया है। भारत इतना असुरक्षित कभी नहीं रहा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश को कमजोर कर दिया है, भारत इतना असुरक्षित पहले कभी नहीं था। आपको बता दें, राहुल गांधी केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर हैं। आज उन्होंने एक बार फिर ट्वीट करके मोदी सरकार को घेरा है।

राहुल गांधी ने उस खबर का हवाला दिया जिसमें कहा गया था कि चीनी सेना ने पूर्वी लद्दाख में कई स्थानों पर वास्तवित नियंत्रण रेखा (एलएसी) को फिर से पार कर लिया है और दोनों पक्षों के बीच झड़प की कम से कम एक घटना हो चुकी है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा- मोदी सरकार ने विदेश व रक्षा नीति को देशीय राजनैतिक हथकंडा बनाकर हमारे देश को कमज़ोर कर दिया है। भारत इतना असुरक्षित कभी नहीं रहा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'BJP और ABVP हार रही है DUSU चुनाव', पूर्व अध्यक्ष अरुण हुड्डा बोले- यह उनके कामों का नतीजा

  • ,
  • 'आंकड़ों की ‘बाजीगरी’ के जरिए महंगाई पर नियंत्रण का दावा', जयराम बोले- जनता आगामी चुनावों में PM को ‘आटे-दाल का भाव’ बताएगी

  • ,
  • मध्य प्रदेश में हादसा, बरसाती नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, मां बगलामुखी के दर्शन कर लौट रहे थे

  • ,
  • ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर से उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने वापस लिया नामांकन

  • ,
  • तमिलनाडु: सरकारी अस्पतालों में जन्मे बच्चों को मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय 28 सितंबर से योजना करेंगे शुरू