हालात

गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा को दीक्षांत समारोह में नहीं मिली एंट्री तो चिदंबरम बोले- ये अधिकारों का हनन

यूनिवर्सिटी में गोल्ड विजेता छात्रा राबिया का आरोप है कि जब तक राष्ट्रपति कोविंद समारोह में मौजूद रहे, तब तक उसे अंदर नहीं जाने दिया गया। इस आरोप के बाद कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा कि रबीहा अब्दुरहीम को बाहर करना उनके अधिकारों पर हमला है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

गोल्ड मेडलिस्ट रबीहा अब्दुर्रहमान के साथ हुए भेदभाव पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने उनका साथ दिया है। उन्होंने कहा कि ये अधिकारों का हनन है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “पुडुचेरी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह से गोल्ड मेडलिस्ट विजेता रबीहा अब्दुरहीम को बाहर करना उनके अधिकारों पर हमला है।’’

उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा, “वह कौन अधिकारी था, जिसने छात्रा को बाहर निकाला और उसको अंदर नहीं जाने दिया? अधिकारी ने छात्रा के नागरिक अधिकारों का उल्लंघन किया है और उसे उत्तरदायी ठहराया जाना चाहिए।”

बता दें कि केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी के एक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सभी टॉपर छात्रों और छात्राओं को अपने हाथों से सम्मानित किया। लेकिन इस दौरान विश्वविद्यालय की गोल्ड मेडल विजेता मुस्लिम छात्रा राबिया को हिजाब पहने होने की वजह से कैंपस के अंदर समारोह में ही जाने से रोक दिया गया।

यूनिवर्सिटी में गोल्ड विजेता छात्रा राबिया का आरोप है कि जब तक राष्ट्रपति कोविंद समारोह में मौजूद रहे, तब तक उसे अंदर नहीं जाने दिया गया। बाद में जब कई छात्रों को सम्मानित करने के बाद राष्ट्रपति ऑडिटोरियम से बाहर निकल गए, तब उसे अंदर जाने दिया गया।

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि मुझे बाहर क्यों भेजा गया। लेकिन मुझे पता चला कि जब छात्रों ने पुलिस से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि शायद इसलिए क्योंकि उसने अलग तरीके से स्कार्फ पहन रखा है। यह भी एक कारण हो सकता है कि उन्होंने मुझे बाहर भेजा लेकिन किसी ने भी यह मुझसे सामने से नहीं कहा।”

इसे भी पढ़ें: पुडुचेरीः टॉपर छात्रा को हिजाब की वजह से राष्ट्रपति से नहीं मिला अवॉर्ड, दीक्षांत समारोह में जाने से रोका गया

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पुणे में आज राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, बिहार के बेतिया में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत

  • ,
  • गाजियाबाद: डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी की ली जान, दूसरी बेटी को घोंपा चाकू, अस्पताल में भर्ती

  • ,
  • कोटा, देहरादून, प्रयागराज के बाद आज पुणे में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, लाखों छात्रों के आने की उम्मीद

  • ,
  • 'भाजपाइयों के लिए शिक्षा सिर्फ व्यापार है...' जयपुर में स्कूल पहुंचे कॉजपा सदस्यों पर हमले पर भड़के अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी के धरने से झुकी दिल्ली पुलिस, दर्ज किया पेलेट गन मामला