
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव और डॉलर में हल्की कमजोरी के चलते शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज बढ़त दर्ज की गई। निवेशकों ने एक बार फिर सुरक्षित विकल्प की ओर रुख किया।
Published: undefined
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना इंट्रा-डे कारोबार में 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,60,719 रुपए प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया।
खबर लिखे जाने तक (दोपहर करीब 2:13 बजे) 2 अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाला गोल्ड फ्यूचर 0.40 प्रतिशत यानी 645 रुपए की बढ़त के साथ 1,60,354 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था।
Published: undefined
मार्च डिलीवरी वाली चांदी ने दिन के कारोबार में 3 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दिखाई और 2,68,301 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई।
वहीं 5 अप्रैल एक्सपायरी वाला सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट 6,981 रुपए यानी 2.69 प्रतिशत की उछाल के साथ 2,66,650 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता नजर आया।
Published: undefined
अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता बिना किसी ठोस प्रगति के आगे बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही अमेरिका द्वारा सैनिक तैनाती बढ़ाने और तेल व हथियार निर्यात से जुड़े नए प्रतिबंध लगाने से तनाव और बढ़ गया।
दोनों देशों के बीच चेतावनियों का आदान-प्रदान हुआ, जिससे वैश्विक निवेशकों में अस्थिरता बढ़ी। ऐसे माहौल में सोना और चांदी जैसे सेफ हेवन एसेट्स की मांग बढ़ जाती है।
Published: undefined
डॉलर इंडेक्स 0.04 प्रतिशत घटकर 97.76 पर आ गया। इससे विदेशी मुद्रा धारकों के लिए डॉलर आधारित बुलियन थोड़ी सस्ती हो गई।
हालांकि यह गिरावट हाल की मजबूत तेजी के बाद आई, जिसने डॉलर को चार हफ्तों के उच्च स्तर तक पहुंचाया था। इसी वजह से सोने की तेजी कुछ हद तक सीमित भी रही।
Published: undefined
अमेरिका में ब्याज दरों में जल्द कटौती की उम्मीदें कमजोर पड़ी हैं। वहां की अर्थव्यवस्था में मजबूती के संकेत मिल रहे हैं, जिससे दरों में कटौती की संभावना कम होती दिख रही है। इसका भी असर सोने की चाल पर पड़ा है।
Published: undefined
इसी बीच भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने म्यूचुअल फंड्स द्वारा अपने एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) में रखे गए भौतिक सोना और चांदी के मूल्यांकन ढांचे में बदलाव किया है।
इस कदम का उद्देश्य घरेलू बाजार की परिस्थितियों के अनुरूप मूल्य तय करना, पारदर्शिता बढ़ाना और सभी फंड हाउस के लिए प्रक्रिया को एक समान बनाना है। नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे।
Published: undefined
एक विश्लेषक के मुताबिक, MCX गोल्ड फ्यूचर्स 1,80,000-1,81,000 रुपए के रिकॉर्ड उच्च स्तर से करेक्शन के बाद अब 1,55,000 से 1,65,000 रुपए के दायरे में स्थिर हो रहा है।
उन्होंने कहा कि दीर्घकालिक रुझान अब भी मजबूत है और मौजूदा स्थिरता गिरावट नहीं, बल्कि एक स्वस्थ विराम का संकेत है।
चांदी के लिए 2,25,000-2,35,000 रुपए का स्तर मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है। यदि कीमतें इस स्तर से ऊपर बनी रहती हैं, तो मध्यम अवधि में यह 3,00,000 से 3,25,000 रुपए तक पहुंच सकती है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined