हालात

देश में मानसून को लेकर आई अच्छी खबर, स्काईमेट ने कहा- इस बार भी रहेगा सामान्य मानसून

देश का लगभग आधा कृषि क्षेत्र असिंचित है और फसल उगाने के लिए किसानों को बारिश पर निर्भर रहना पड़ता है। अच्छा मानसून यह भी सुनिश्चित करता है कि पानी की कमी हो और उसका उपयोग पीने के अलावा सिंचाई के लिए किया जा सके।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट ने मंगलवार को कहा कि भारत में 2024 में भी मानसून सामान्य रहने की उम्मीद है, जो देश के कृषि क्षेत्र के लिए अच्छी खबर है। कृषि क्षेत्र पिछले साल अनियमित मानसून से प्रभावित हुआ था।

स्काईमेट के अनुसार, जून से सितंबर तक चार महीने के लिए मानसूनी बारिश लंबी अवधि के औसत 868.6 मिमी का 102 प्रतिशत होने की उम्मीद है।

पूर्वानुमान एजेंसी ने कहा कि उसे देश के दक्षिणी, पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में "पर्याप्त अच्छी बारिश" की उम्मीद है।ं

देश का लगभग आधा कृषि क्षेत्र असिंचित है और फसल उगाने के लिए किसानों को बारिश पर निर्भर रहना पड़ता है। अच्छा मानसून यह भी सुनिश्चित करता है कि पानी की कमी हो और उसका उपयोग पीने के अलावा सिंचाई के लिए किया जा सके।

स्काईमेट के प्रबंध निदेशक जतिन सिंह ने एक बयान में कहा, "अल नीनो तेजी से ला नीना में बदल रहा है। और, ला नीना के दौरान मानसून मजबूत रहता है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • ‘एक हजार मिसाइलें तैयार हैं...', ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले