हालात

स्वतंत्रता दिवस पर गूगल ने डूडल बनाकर दी भारतवासियों को शुभकामनाएं 

भारत आज अपना 72वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर गूगल ने डूडल के जरिए सभी भारतवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  स्वतंत्रता दिवस पर गूगल ने बनाया डूडल

आज भारत अपना 72वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 1947 में आज ही के दिन यानी 15 अगस्त को देश को आजादी मिली थी। इस मौके पर गूगल ने भी डूडल बनाकर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस बार के गूगल डूडल में भारत की एक खास झलक दिख रही है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बनाए गए डूडल में भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर है। दो मोर को प्यार और सौहार्द का संदेश देते हुए दिखाया गया है। उनके दोनों तरफ बंगाल टाइगर और एक हाथी है। इसके अलावा गूगल डूडल में देश का राष्ट्रीय फूल यानी कमल को भी खिलते हुए देखा जा सकता है। रंग-बिरंगे फूलों के साथ उगते हुए सूरज वाले इस डूडल में देश के राष्ट्रीय चिन्हों को देखा जा सकता है। गर्मियों में आने वाला फलों का राजा आम को भी गूगल डूडल में जगह मिली है। इसके अलावा नींबू और मिर्च भी गूगल डूडल में दिख रहा है।

गूगल ने इस डूडल को देश की ट्रक आर्ट के लिए समर्पित किया है। गूगल ने इस बारे में कहा है, “चार मिलियन स्क्वायर किलोमीटर में फैले राष्ट्र में लंबे समय से यह परंपरा रही है, जहां ट्रक चलाने वाले लोग ट्रकों पर मनमोहक फोक आर्ट के बीच रहते हैं ताकि महीनों तक अपने परिवारों से दूर रहने वाले लोग अपने मन को शांत रख सकें।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट न मिलने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 जवान घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!