हालात

किसानों की हुंकार से फिर डरी सरकार! कहा- मांगों पर चर्चा के लिए हम अब भी तैयार

केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि सरकार अभी भी उनकी मांगों पर चर्चा के लिए तैयार है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

किसान यूनियन नेताओं के साथ सोमवार देर रात दूसरे दौर की बातचीत बेनतीजा रहने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि सरकार अभी भी उनकी मांगों पर चर्चा के लिए तैयार है। चंडीगढ़ में किसान नेताओं के साथ दूसरे दौर की चर्चा में मुंडा के अलावा केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद थे।

Published: undefined

मुंडा ने बैठक के बाद मीडिया से कहा, "किसानों से हर विषय पर गंभीर चर्चा हुई। सरकार बातचीत के जरिए हर समाधान निकालना चाहती है। कुछ मुद्दों पर हमारी सहमति बनी, लेकिन कुछ मुद्दे ऐसे थे, जिनके स्थायी समाधान के लिए हमने कहा कि एक कमेटी बनाई जाए।"

गोयल के साथ मौजूद मुंडा ने कहा, "किसी भी मुद्दे को चर्चा के माध्यम से हल किया जा सकता है। हमें उम्मीद है कि हम समाधान लाएंगे। हमारा मकसद है कि किसानों और जनता के अधिकारों की रक्षा की जाए।"

Published: undefined

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के समन्वयक जगजीत सिंह दल्लेवाल ने मीडिया को बताया, "केंद्रीय मंत्रियों और किसान प्रतिनिधियों के बीच बैठक महत्वपूर्ण चिंताओं पर बिना किसी सहमति के समाप्त हो गई।"

उन्होंने कहा, "हम कोई नया प्रस्ताव नहीं लाए। सभी पुराने प्रस्ताव थे। हम कोई टकराव नहीं चाहते। हम हर बिंदु पर चर्चा चाहते थे, लेकिन सरकार सीधी नहीं है। वह सिर्फ हमारा समय बर्बाद करना चाहती है। उन्होंने और समय मांगा। सरकार को निर्णय लेना था, उन्होंने कोई निर्णय नहीं लिया। ऐसे में हमारा विरोध जारी रहेगा। हम 13 फरवरी को सुबह 10 बजे से दिल्ली की ओर बढ़ेंगे।"

राजस्थान के किसान नेता रणजीत सिंह राजू ने कहा कि वे मंगलवार को दिल्ली तक मार्च करेंगे। उन्होंने कहा, "सरकार ने एक समिति बनाने की पेशकश की और हमें बातचीत में शामिल करने का वादा किया। यह चर्चा काफी समय से चल रही है। हमारे समर्थक कल (मंगलवार) सुबह 10 बजे दिल्ली की ओर बढ़ना शुरू कर देंगे।"

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा