हालात

वैक्सीन की कीमतें तय, हर डोज पर लगेगा 5 फीसदी जीएसटी और सर्विस चार्ज, निजी अस्पतालों के लिए सरकार ने तय किए रेट

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को कोरोना वैक्सीन के दामों का ऐलान किया। इसके तहत सबसे महंगी वैक्सीन भारत बायोटेक की कोवैक्सिन होगी जबकि सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड के दाम सबसे कम हैं। वैक्सीन पर 5 फीसदी जीएसटी भी लगेगा।

फोटो : Getty Images
फोटो : Getty Images SOPA Images

केंद्र सरकार ने देश भर में मुफ्त वैक्सीनेशन की घोषणा के साथ ही वैक्सीन नीति के नियम जारी कर दिए हैं। इसी के साथ केंद्र सरकार ने निजी अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन के दाम भी तय कर दिए हैं। इसके मुताबिक निजी अस्पताल में ₹780 में कोविशील्ड, ₹1410 में कोवैक्सिन और ₹1145 में लगेगी स्पूतनिक वैक्सिन की डोज लगेगी।

कीमतें जारी करते हुए सरकारी आदेश में कहा गया है कि इसके साथ ही हर डोज पर जीएसटी भी वसूला जाएगा। सरकारी आदेश के मुताबिक कोविशील्ड की एक डोज की कीमत 600 रुपए तय की गई है। लेकिन इस पर 5 फीसदी जीएसटी के 30 रुपए और अस्पताल के सर्विस चार्ज के 150 रुपए जोड़ने के बाद कोविशील्ड की हर डोज की कीमत 780 रुपए तय हुई है।

इसी तरह भारत बायोटेक द्वारा विकसित कोवैक्सिन की हर डोज की कीमत 1200 रुपए तय की गई है। इस पर 5 फीसदी जीएसटी के 60 रुपए और सर्विस चार्ज के 150 रुपए जुड़ने के बाद कोवैक्सिन की हर डोज की कीमत 1410 रुपए होगी।

इसके अलावा रुस की स्पूतनिक वैक्सीन की हर डोज की कीमत 948 रुपए तय की गई है। इस पर 5 फीसदी की दर से जीएसटी के 47 रुपए और सर्विस चार्ज के 150 रुपए जुड़ने के बाद इसकी हर डोज की कीमत 1145 रुपए होगी।

ध्यान रहे प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को देश के नाम संबोधन में पूरे देश में मुफ्त वैक्सीनेशन का ऐलान किया था, लेकिन साथ ही कहा था कि देश में बनने वाली कुल वैक्सीन का 25 फीसदी निजी अस्पतालों को दिया जाएगा और उन्हें हर डोज पर 150 रुपए सर्विस चार्ज लेने की छूट होगी। इसके बाद मंगलवार को सरकार ने वैक्सीन नीति के दिशा निर्देश तय किए और बताया कि देश भर में वैक्सीनेशन अभियान में किस-किस को प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस', सोनिया गांधी के घर बैठक के बाद जयराम ने दी जानकारी, कई और मुद्दे पर भी चर्चा

  • ,
  • सिनेजीवन: रणबीर कपूर की जमीन खरीद से खुश हैं गांववाले और सलमान खान को पहले से ही थी सोनाक्षी-जहीर के प्यार की भनक

  • ,
  • गुजरात के कच्छ में भूकंप, कुछ ही मिनटों के अंतराल पर तीन झटके लगे, दहशत में आए लोग, कोई नुकसान नहीं

  • ,
  • टीएमसी को एक और बड़ा झटका, अब राज्यसभा सांसद रुक्मिणी मलिक ने दिया इस्तीफा

  • ,
  • मानसून सत्र से पहले कांग्रेस की बैठक, परिसीमन का विरोध करने का फैसला, इन मुद्दों पर मोदी सरकार से जवाब मांगेगी पार्टी