हालात

कल से पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹10 सस्ता होगा, दिवाली की पूर्व संध्या पर सरकार ने किया एक्साइज ड्यूटी कम करने का ऐलान

दिवाली की पूर्व संध्या पर सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने कहा है कि कल से पेट्रोल और डीजव पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की जा रही है। यह कटौती पेट्रोल पर ₹5 और डीजल पर ₹10 होगी। यह कटौती कल से लागू होगी।

 फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

पेट्रोल-डीजल की बेतहाशा बढ़ती कीमतों के साथ लोगों के बढ़ते गुस्से और हाल के उपचुनावों में मिली हार के बाद बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने तेल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने का ऐलान किया है। सरकार ने कहा है कि कल से पेट्रोल पर ₹5 और डीजल पर ₹10 प्रति लीटर की दर से एक्साइड ड्यूटी में कटौती की जाएगी।

सरकारी सूत्रों ने कहा है कि डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में पेट्रोल के मुकाबले दो गुनी कमी की गई है और इसका फायदा आने वाली रबी फसल के सीजन में किसानों को होगा।

सरकार ने इसके साथ ही राज्यों से पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की भी अपील की है ताकि उपभोक्ताओँ को लाभ मिल सके।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत