हालात

'विपक्षी एकता तोड़ने में सफल नहीं होगी सरकार, हमारी दोनों मांगों पर समझौता नहीं होगा', कांग्रेस का BJP पर हमला

जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि विपक्ष की पहली मांग प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर दिल्ली पुलिस की कथित ‘‘बर्बरता’’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री का बयान और उसके बाद दोनों सदनों में इस मुद्दे पर चर्चा है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश फोटोः सोशल मीडिया

कांग्रेस ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू के बयान के बाद कहा कि ने राम मंदिर से कथित चढ़ावा चोरी पर चर्चा और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई पर गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की दोनों मांगों से विपक्ष समझौता नहीं करेगा। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि इन दोनों मांगों को अलग-अलग कर विपक्षी एकजुटता तोड़ने की केंद्र की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संसद का मौजूदा सत्र शुरू होने के बाद से विपक्ष लगातार और पुरजोर तरीके से इन दोनों मांगों को उठा रहा है।

जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि विपक्ष की पहली मांग प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर दिल्ली पुलिस की कथित ‘‘बर्बरता’’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री का बयान और उसके बाद दोनों सदनों में इस मुद्दे पर चर्चा है।

उन्होंने कहा कि दूसरी मांग अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा ‘‘चंदा चोरी, चढ़ावा चोरी और आस्था से धोखा’’ किए जाने के आरोपों को लेकर प्रधानमंत्री के बयान तथा दोनों सदनों में इस विषय पर व्यापक चर्चा की है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के गठन की घोषणा प्रधानमंत्री ने पांच फरवरी, 2020 को लोकसभा में की थी। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने शुरू से ही कहा है कि इन दोनों मांगों पर चर्चा नहीं हो सकती।

जयराम रमेश ने कहा, ‘‘मोदी सरकार की ओर से विपक्षी एकता और एकजुटता को तोड़ने के आखिरी प्रयास में अब इन दोनों मांगों को अलग-अलग नहीं किया जा सकता।’’उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास सफल नहीं होंगे।

इससे पहले, रीजीजू ने कहा कि सरकार छात्रों के आंदोलन पर चर्चा कराने और गृह मंत्री अमित शाह के जवाब के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष को शांतिपूर्ण ढंग से सुनना होगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए